Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: मुंबई के स्कूल की रसोई में लगी आग, 3 घायल

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Nov 02, 2022 | 01:36 PM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई के दादर इलाके में दो मंजिला स्कूली इमारत की रसोई में बुधवार सुबह आग लगने की घटना में तीन लोग घायल हो गए। दमकल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह पांच बज कर 21 मिनट पर विद्यालय की इमारत की दूसरी मंजिल पर एक प्रोग्राम हॉल की रसोई में आग लग गई, जो बिजली के तारों, एलपीजी गैस सिलेंडर के मुख्य वाल्व, खाने-पीने की चीजों और कपड़ों तक ही सीमित रही।

उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा ढह गया। अधिकारी ने कहा, ”उक्त घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिन्हें दमकल विभाग के यहां पहुंचने से पूर्व एक निजी वाहन के जरिए सायन अस्पताल ले जाया गया।” उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ, दो अग्निशमन यंत्रों और दो मोटर पंपों की सहायता से आग पर काबू पाया।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में आग से हड़कंप, लोगों में दहशत

मुंबई के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, 250 करोड़ का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम तैनात

Mumbai News: मुंबई के मरीन चैंबर्स बिल्डिंग में लगी आग, फिलहाल कोई हताहत नहीं, सप्ताह भर में घटी कई घटनाए

Mumbai News: फिल्म सिटी गेट के पास भीषण आग ने मचाई तबाही, कई झुग्गियां जलकर खाक

अधिकारी ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां, पानी का एक टैंकर और एक एंबुलेंस मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सायन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि क्रमश: 26, 38 और 50 साल की आयु के तीन लोग घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। (एजेंसी)

Maharashtra fire breaks out in kitchen of mumbai school 3 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2022 | 01:36 PM

Topics:  

  • Mumbai Fire Breaks

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.