Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: मुंबई के मरीन चैंबर्स बिल्डिंग में लगी आग, फिलहाल कोई हताहत नहीं, सप्ताह भर में घटी कई घटनाए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मरीन चैंबर्स बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आ रही है। बता दें, अभी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 22, 2025 | 01:36 PM

प्रतीकात्मक फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मरीन चैंबर्स बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आ रही है। बता दें, अभी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। मुंबई में 5 मंजिला मरीन चैंबर्स इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लग गई, फिलहाल आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। जानकारी के अनुसार, किसी की मौत की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है, पुलिस और अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

पुलिस को दोपहर करीब 12:25 बजे पड़ोसियों ने मरीन लाइन्स स्थित इमारत में आग लगने की सूचना दी। आग पांचवीं मंजिल तक ही सीमित थी, गनीमत रही कि इमारत के अंदर कोई मौजूद नहीं था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की जांच के बाद सही कारण का पता चल सकेगा।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का साया! 24 घंटे में 12 बच्चे लापता, आखिर कहां जा रहे हैं शहर के मासूम?

Sunetra Pawar Oath: सुनेत्रा पवार को ‘गिद्धों’ से सतर्क रहने की सलाह, राजनीति पर तीखी टिप्पणी

Mumbai Mayor Election की राह साफ, बीजेपी-शिंदे गुट करेंगे नगरसेवक समूह का पंजीकरण

Mumbai Coastal Road: कोस्टल रोड पर अब नहीं होगी परेशानी, 6 जगहों पर हाईटेक बायो-टॉयलेट शुरू

एक दिन पूर्व भी लगी थी आग

बता दें कि बीते एक दिन पूर्व ही मुंबई में आरे कॉलोनी स्थित फिल्म सिटी के गेट के पास बनी झुग्गियों में भीषण आग लग गई थी। यह हादसा बुधवार की शाम सिलेंडर फटने से हुआ था। छह सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे, जिसकी वजह से यहां इतनी भीषण आग लग गई थी कि जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं।

पिछले हफ्ते यहां लगी थी आग

अधिक जानकारी दें तो बीते हफ्ते मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में 11 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई थी। पन्न अली मेंशन नाम की बिल्डिंग में आग लगने की घटना में दो महिलाओं की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई थी। ये आग सुबह-सुबह लगी। आग लगने से अफरातफरी का माहौल बना गया था। लगातार हो रही आग की घटनाओं से लोगों में दहशत है।

Fire broke out in marine chambers building in mumbai no one was injured at momentg

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2025 | 01:16 PM

Topics:  

  • Mumbai Fire Breaks
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.