Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: पुणे में बड़ी कार्रवाई, कोयता गैंग के लीडर सहित अन्य सदस्य लगे पुलिस के हाथ

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Mar 15, 2023 | 11:54 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे : पुणे (Pune) शहर में पिछले कई दिनों से कोयता गैंग (Koyta Gang) का आतंक मचा था। पुलिस ने कोयता गैंग की दहशत ख़त्म करने के लिए कई तरीके अपनाएं। लेकिन, कोयता गैंग का लोगों को परेशान करना जारी ही था। वहीं, अब पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी लगी है। मीनाताई ठाकरे कॉलोनी के इंडस्ट्रियल एस्टेट में आतंक फैलाने वाले कोयता गैंग के लीडर सचिन माने (Sachin Mane) को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सचिन माने के साथ उसके साथियों को भी स्वारगेट पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से कोयता, तलवार, जैसे हथियार जब्त किए गए हैं। पूरे गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MACOCA) के तहत कार्रवाई की गई है।

‘सचिन माने, रोहित जाधव, अजय दिखले, यश माने, अमर जाधव, विजय दिखले, मोन्या उर्फ सूरज काकड़े,निखिल राकेश पेटकर को गिरफ्तार किया गया है। पाल्या पासंगे, आयुष माने, माया उर्फ अभिषेक पटोले, प्रमोद उर्फ पम्या आरोपियों के साथी हैं।’ इनमें एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है।

ठाकरे इंडस्ट्रियल कॉलोनी में वर्चस्व के सचिन माने और उनके साथियों ने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के प्रकाश पवार और उनके साथियों पर हमला किया था, इस दौरान काफी तोड़फोड़ भी हुई थी। पूरे परिसर में दहशत फ़ैलाने के बाद यह गैंग फरार हो गया। वहीं, अब जांच टीम को सूचना मिली कि माने घोरपडे पेठ में अपनी प्रेमिका से मिलने आ रहा है।

पुलिस ने जाल बिछाकर माने को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान उसने पुलिस पर कोयता से वार करने का प्रयास किया। इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शिवा गायकवाड़ घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक इंदलकर, पुलिस निरीक्षक (अपराध) सोमनाथ गायकवाड़, सहायक निरीक्षक प्रशांत सांडे, उपनिरीक्षक अशोक येवले की टीम ने माने को गिरफ्तार किया।

सचिन माने ने इंडस्ट्रियल एस्टेट में ‘एसएम कंपनी’ नाम से क्रिमिनल गैंग शुरू किया था। माने के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, रंगदारी के संगीन मामले स्वारगेट, सहकार नगर, मार्केट यार्ड पुलिस थाना में दर्ज हैं।

Maharashtra big action in pune police arrested koyta gang leader and other members

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2023 | 11:54 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune

सम्बंधित ख़बरें

1

कुपोषण से बच्चों की मौत पर रोहित पवार का सरकार पर तीखा हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

2

कोर्ट का आदेश: शनैश्वर मंदिर का प्रशासन फिर बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ को सौंपा गया, जानिए पूरा मामला

3

6 माह में फाइल तैयार हो जाए तो बहुत है, 32 वर्षों से लटके सिंचन प्रकल्प पर फुके ने महाजन पर कसा तंज

4

संदर्भ-समृद्ध ग्रंथ माला के द्वितीय ग्रंथ का विमोचन, गडकरी ने बताए लोकतंत्र की समृद्धि के तीन सूत्र

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.