- Hindi News »
- State »
- Kavadis Dance Fiercely In Delhi Metro Engrossed In Devotion To Mahadev Video Goes Viral
दिल्ली मेट्रो में कावड़ीयों ने जमकर किया डांस, महादेव के भक्ति में हुए लीन
इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में भगवान भोले शंकर के भजन बजते हुए सुनाई दे रहे है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

Image-Instagram
नई दिल्ली: वैसे तो आपने दिल्ली मेट्रो के अब तक बहुत सारे वीडियो सोशल पर देखें होंगे कई बार कपल किस करते हुए नजर आता है तो कई लड़की बिकनी में सफर करते हुए नजर आती है। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो इन सबसे अलग है। जी हां आपको बता दें कि इस बार दिल्ली मेट्रो के कांवड़ियों का नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में पूरी जानकारी
ये वीडियो वायरल होने के बाद कांवड़ियों की दिल्ली मेट्रो के अंदर मस्ती देख लोगों का दिल खुश हो गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 04 जुलाई से सावन की शुरूआत हो चुकी है। ये माह भगवान शिव को अति प्रिय है। सावन के इस महीने में भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है। ऐसे में अब भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवडिए जल लेने के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान कावड़ियों का यह वीडियो सामने आया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि कांवड़ियों का एक समूह दिल्ली मेट्रो के एक कोच में भोले बाबा के गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं। दरसल इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर संजीव मेहतो (@sanjeevmahto76) नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दिल्ली मेट्रो। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांवड़ियों वाली ड्रेस पहने कुछ लड़के दिल्ली मेट्रो के जमकर नाचते और झूमते नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
मेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Sagar News: भाजपा विधायक की बेटी की दबंगई! कार में बुलाकर युवक के साथ मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल
गुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में भगवान भोले शंकर के भजन बजते हुए सुनाई दे रहे है। भोले के भजनों पर सभी लड़के फुल एनर्जी के साथ मेट्रो में डांस कर रहे हैं, मानों के महादेव की भक्ति में लीन हो रहे है। सोशल मीडिया पर आने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया है और काफी देखा जा रहा है। वहीं, दिल्ली मेट्रो में कांवड़ियों की मस्ती देखकर लोगों का मन भी प्रसन्न हो गया। हालांकि, दिल्ली मेट्रो में कांवड़ियों के इस तरह डांस करने का कुछ यूजर्स ने विरोध भी किया है। कई यूजर्स ने इस पर अपनी राय दी है।
वीडियो पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘मस्ती भी हो रही है, लेकिन मर्यादा में करनी चाहिए…वैसे आप लोग बिल्कुल सही हैं। बोलो जय भोले की।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बहुत दिन बाद दिल्ली मेट्रो के भीतर कुछ अच्छा देखने को मिला।’ फ़िलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Kavadis dance fiercely in delhi metro engrossed in devotion to mahadev video goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान के बाद इस छोटे से मुस्लिम देश ने US को दिखाई आंख, ट्रंप के विशेष दूत को घर बुलाकर मिलने से किया इनकार
Apr 15, 2026 | 09:06 AMड्रोन और GPS के बावजूद नहीं थमा अवैध उत्खनन, नागपुर में रेत माफिया हावी; महंगी रेत से जनता परेशान
Apr 15, 2026 | 09:06 AMकोरची में गंभीर जलसंकट; प्रशासन ने निरीक्षण कर मरम्मत और टैंकर आपूर्ति के दिए निर्देश
Apr 15, 2026 | 09:05 AMपहले शिवसेना, फिर NCP और अब JDU की बारी? BJP का सियासी खेल, बिहार में ऐसे बदला पूरा ‘गेम’!
Apr 15, 2026 | 09:00 AMIslamabad Talks: ईरान का दावा- प्लेन पर था हमले का खतरा, आखिरी वक्त में बदला गया उड़ान का रास्ता
Apr 15, 2026 | 09:00 AMHPCL kerosene Distribution: छत्रपति संभाजीनगर में 8 साल के वनवास के बाद राशन दुकानों पर केरोसीन की दस्तक!
Apr 15, 2026 | 08:54 AMBLA का पहला समुद्री हमला: जिवानी के पास पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की नाव पर फायरिंग, 3 जवानों की मौत
Apr 15, 2026 | 08:42 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














