Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयंत पाटिल ने पिंपरी चिंचवड़ में भरी हुंकार, जनता महायुति को चटाएगी धूल 

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 03, 2023 | 05:10 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • पिंचिं में पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन पर प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
  • बोले- पिंपरी चिंचवड़ के विकास में शरद पवार का बड़ा योगदान

पिंपरी: जयंत पाटिल (Jayant Patil ) ने पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri-chinchwad) में महायुति (Mahayuti) पर निशाना (Attack) साधते हुए कहा, जो लोग राष्ट्रवादी पार्टी छोड़कर चले गए हैं, उनकी चिंता करने की बजाय, हमें अपने साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को सही ढंग से संगठित करके नए जोश के साथ एक मजबूत पार्टी बनानी है। इसके अलावा, पिंपरी चिंचवड़ शहर में जो सुधार हुए हैं, उसमें शरद पवार का बहुत बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र की जनता समझदार है। लोग सोच विचार कर वोट करेंगे। यह बयान राष्ट्रवादी पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने दिया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जनता महायुति को धूल चटाए बिना नहीं रहेगी। 

पिंपरी चिंचवड़ शहर एनसीपी शहर कार्यालय का उद्घाटन शनिवार 2 दिसंबर को जयंत पाटिल ने किया। इसी दौरान कार्यकर्ता बैठक में जयंत पाटिल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं नियुक्त राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट जयदेव गायकवाड़, वरिष्ठ नेता आजमभाई पानसरे, शहर अध्यक्ष तुषार कामठे, पूर्व महापौर सुमंतई पावले, पूर्व नगरसेविका सुलक्षणा शीलवंत-धार, पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप, पूर्व नगरसेवक गणेश भोंडवे, मीना नाणेकर, शकुंतला भट्ट, स्मिता कुलकर्णी, मखुदकर चिंचवड़े ,क्षेत्रीय अध्यक्ष महेबूब शेख यूथ, वरिष्ठ नेता श्याम वाल्हेकर, प्रकाश म्हस्के, निहाल पानसरे, ज्योति निंबालकर, इमरान शेख, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र तायडे, शिरीष जाधव आदि उपस्थित थे। इस मौके पर पिंपरी चिंचवड़ शहर एनसीपी जंबो कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई।

लोग शरद पवार के साथ खड़े
छत्रपति शाहू, फुले, आंबेडकर का सामाजिक मकसद बहुजन समाज को प्रगति की ओर ले जाना था। शरद पवार राजनीतिक सामाजिक भावना के जरिए यह कार्य कर रहे हैं। जो चले गये उन्हें लोगों को स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है। लेकिन अगर हम जनता के साथ रहते हैं तो सत्ता मिलेगी। शरद पवार यह ने यह कई बार कर दिखाया है। राज्य में टूटी हुई घड़ी को शरद पवार ही पूर्ववत कर सकते है। इसलिए तस्वीर यह देखने को मिल रही है कि लोग शरद पवार के पीछे मजबूती से खड़े हैं। जल्द ही चुनाव आ रहे हैं और एक नया दौर शुरू हो रहा है। क्योंकि पहले वाले मुद्दे अब पुराने हो चुके हैं। जयंत पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में महाविकास अघाड़ी नगर पालिकाओं के साथ-साथ राज्य में भी राष्ट्रवादियों के विकल्प के रूप में सत्ता में आएगी। 

लड़ाई सिद्धांतों के लिए
सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने कहा कि सड़कें चौड़ी करने का मतलब विकास नहीं होता। शरद पवार ने विभिन्न कंपनियों, सूचना प्रौद्योगिकी से शहर और शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है। सत्ताधारियों के नदी सुधार परियोजना का क्या हुआ? कोल्हे ने सवाल उठाया कि इंद्रायणी नदी में झांग की समस्या है। उनके सामने क्यों झुके? ऐसे लड़ों जैसे लड़ाई भौतिक सुख के लिए नहीं बल्कि सिद्धांतों के लिए हो। 

सम्बंधित ख़बरें

‘सत्ता की भूख लोकतंत्र को निगल रही’, हर्षवर्द्धन सपकाल का महायुति पर तीखा प्रहार

हमारा मिशन महाराष्ट्र फास्ट, मुंबई सुपर फास्ट, वरली सभा में डीसीएम शिंदे का यलगार

KDMC में निर्विरोध चुनाव पर सवाल, एकमात्र उम्मीदवार वाले वार्ड में AAP ने उठाई NOTA की मांग

अजीत की मुंहजोरी, बीजेपी की मजबूरी, महायुति सरकार की भ्रष्टाचार-विरोधी छवि पर सवाल

तुषार कामठे ने स्वागत परिचय में कहा कि पिंपरी में नया खुले पार्टी कार्यालय के ई-सुविधा केंद्र के जरिए शहर के आम नागरिकों को मदद करेगा। महिलाओं और लड़कियों के लिए अलग कमरा है और भविष्य में नागरिकों को कार्यालय में किसी भी काम के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। शहर के वरिष्ठ नेता आजमभाई पानसरे भी मौजूद थे। 

Jayant patil attacked on mahayuti in pimpri chinchwad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2023 | 05:10 PM

Topics:  

  • Mahayuti
  • Pimpri Chinchwad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.