Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आमरण अनशन स्थगित, मराठा आरक्षण पर जरांगे ने सरकार को दिया 2 जनवरी 2024 तक का समय

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 02, 2023 | 08:34 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:
  • फिर माने जरांगे
  • दिया आखिरी मौका
  • 2 जनवरी तक फैसला ले सरकार  
  • मराठा आरक्षण की आग थमी

लतिकेश शर्मा @नवभारत 
जालना / मुंबई: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग को लेकर  9 दिनों से आमरण अनशन (Fast Unto Death) पर बैठे मनोज जरांगे (Jarange) पाटिल (Patil) सीएम एकनाथ शिंदे सरकार (government) से मिले आश्वासन के बाद एक बार फिर मान गए हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार मराठा आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने के लिए मैं महायुति सरकार को आखिरी मौका दे रहा हूं। पाटिल ने मराठा आरक्षण पर फैसला लेने के लिए राज्य सरकार को  2 जनवरी 2024 (2 January 2024) तक का समय दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि एक बार और समय देने में कोई हर्ज़ नहीं है। लेकिन यह आखिरी अल्टीमेटम है और यह आरक्षण पूरे मराठा समाज को दिया जाना चाहिए। जरांगे पाटिल के मान जाने से शिंदे सरकार ने राहत की सांस ली है। मराठा आरक्षण को लेकर राज्य में जारी हिंसा से महायुति सरकार महासंकट में फंस गई थी। लेकिन एक बड़ा संकट फ़िलहाल टल गया है। 

पूर्व जस्टिस शिंदे की अगुवाई में पहुंची टीम
जरांगे पाटिल को मनाने के लिए पूर्व जस्टिस संदीप शिंदे की अगुवाई में एक टीम जालना पहुंची थी। उनके साथ महायुति सरकार में शामिल तीनों दलों के कैबिनेट मंत्री शामिल थे। इस दौरान जस्टिस शिंदे ने जरांगे पाटिल को कई दस्तावेज दिखा कर उन्हें विश्वास दिलाया कि मराठा आरक्षण को लेकर गंभीरता से काम किया जा रहा है। उनके साथ कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे, उदय सामंत और अतुल सावे व संदीपान भुमरे ने भी अपनी तरफ से भरपूर कोशिश की। आखिरकार सरकारी टीम की कोशिश रंग लाई और जरांगे पाटिल सरकार को कुछ और समय देने के लिए राजी हो गए। 

दिवाली ख़राब न हो
जरांगे पाटिल ने कहा कि मैं चाहता हूँ कि किसी की दिवाली खराब न हो। इसको ध्यान में रखते हुए मैंने सरकार कुछ और समय देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा आरक्षण की यह लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी। 

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं से इजरायली पीएम नेतन्याहू ने भारत दौरा टाला, तीसरी बार टला दौरा

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत: अब 30 दिन में करें प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच, DOT ने बदले नियम

Idly Kadai To Be Postponed: धनुष की इडली कढ़ाई इस वजह से होगी पोस्टपोन

MPSC प्रिलिम्स एग्जाम 2024 फिर हुआ पोस्टपोन, अब 21 जुलाई को होगी परीक्षा

अधिवेशन में चर्चा का आश्वासन
कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ने जरांगे पाटिल को आश्वासन दिया है कि हमारी सरकार दिसंबर महीने में होने वाले विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में मराठा आरक्षण पर गंभीरता से चर्चा करेगी और ठोस निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि हम मराठा समाज को टिकाऊ आरक्षण देना चाहते हैं। लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। 

Jarange postponed fast unto death and gave time till 2 january 2024 to the government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2023 | 08:34 PM

Topics:  

  • postpone

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.