- Hindi News »
- State »
- Jalgaon Lok Sabha Seat Profile
महाराष्ट्र की ‘इस’ सीट पर है 25 साल से BJP का राज, क्या इस बार किला भेदने में सफल होगा विपक्षी दल!
- Written By: वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024
जलगांव: महाराष्ट्र की जलगांव लोकसभा सीट (Jalgaon Lok Sabha Seat) पिछले 25 साल से बीजेपी (BJP) के कब्जे में है। फिलहाल बीजेपी नेता उमेश भैयासाहेब पाटिल (Umesh Bhaiya Saheb Patil) यहां से सांसद हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) जलगांव सीट (Jalgaon Lok Sabha Seat) की गिनती महत्वपूर्ण सीटों में होती है। इस सीट पर इसलिए भी सभी की नजरें टिकी रहती है क्योंकि विपक्षी पार्टियों की लाख कोशिशों के बाद भी बीजेपी का यहां बाल बांका भी नहीं पाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव नजर डाले तो बीजेपी ने उस वक्त के मौजूदा सांसद एटी नाना पाटिल का टिकट काटते हुए उमेश पाटिल को मैदान में उतारा था। चुनाव में उमेश पाटिल भी बीजेपी की उम्मीदों पर खरे उतरे और 4 लाख से अधिक वोटों से बंपर जीत हासिल की। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार गुलाबराव बाबूराव देवकर दूसरे नंबर पर रहे। चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार उमेश पाटिल को कुल 7,13,874 वोट मिले थे जबकि एनसीपी उम्मीदवार को 3,02,257 लाख वोट मिले थे।
एनसीपी की हुई थी करारी हार
वोटों के अंतर को देखें तो एनसीपी बीजेपी के आसपास भी नहीं थी। ऐसे में 2014 के लोकसभा चुनाव में बिखर चुकी एनसीपी के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। बीजेपी यहां पहले से मजबूत थी और अब उसे एनसीपी के बागी गुट का साथ भी मिल गया है। 2019 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को 65। 6 फीसदी वोट मिले थे जबकि एनसीपी उम्मीदवार को 27। 8 फीसदी लोगों ने वोट दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
असम चुनाव: ‘मियां-मियां बोलने वाले चुनाव बाद म्याऊं-म्याऊं करेंगे…’, अजमल ने CM सरमा पर साधा निशान
केरल चुनाव: ‘मोदी और विजयन के बीच साठ-गांठ…’, चुनावी रण में उतरे राहुल ने BJP और लेफ्ट पर बोला हमला
Bihar Politics: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, भाजपा पर लगाए ठगी के आरोप
जलगांव: गोलाणी मार्केट की गंदगी पर निगम का बड़ा एक्शन, महापौर दीपमाला काले खुद झाड़ू लेकर उतरीं मैदान में
18 लाख के आसपास हैं कुल वोटर
अब एक नजर इस सीट के मतदाताओं पर भी डाल लेते हैं। 2019 के चुनाव में इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 45 हजार 368 थी। इनमें 970046 पुरुष मतदाता थे और 875263 महिला मतदाता थे। चुनाव में कुल 10,88,277 लोगों ने (59। 5 फीसदी) अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024
जलगांव लोक सभा सीट
2014 में भी बीजेपी को मिली थी बंपर जीत
2014 के लोकसभा चुनाव पर नजर डाले तो बीजेपी ने यहां से एटी नाना पाटील को उम्मीदवार बनाया था। तब एटी को 647,773 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ सतीश भास्करराव पाटील को 5,94,892 वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी। चुनाव में भास्करराव को मात्र 264,248 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी थी जिसके उम्मीदवार को मात्र 10838 वोट मिले थे।
इस तरह हैं जातीय समीकरण
जलगांव सीट पर जातीय समीकरणों की बात करें तो यहां अनुसूचित जनजाति वोटरों का बोलबाला है। इस क्षेत्र में 14। 3 फीसदी जनता एसटी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर मुस्लिम हैं, जिनकी आबादी करीब 13। 25 फीसदी है। इसके बाद 9। 2 फीसदी अनुसूचित जाति, 3। 41 फीसदी बुद्धिस्ट यहां निवास करते हैं।
2011 में कितनी थी आबादी? 2011 के जनगणना के आधार पर इस यहां की आबादी 23,26,277 थी। इसमें 62 फीसदी लोग गांवों में निवास करते थे और 37 फीसदी लोग शहरों में रहते थे। 2014 के चुनाव में यहां कुल वोटरों की संख्या 177933 थी। इनमें 5। 94 लाख पुरुष, 3। 95 लाख महिला मतदाता थे।
Jalgaon lok sabha seat profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, एक सप्ताह बाद खत्म हुई किल्लत
Mar 30, 2026 | 06:31 PMइतनी पार्टी बदली, पहले खुद तय करें कि उनका बॉस कौन है? नितेश राणे के बयान पर अमित ठाकरे का पलटवार
Mar 30, 2026 | 06:31 PMअसम चुनाव: ‘मियां-मियां बोलने वाले चुनाव बाद म्याऊं-म्याऊं करेंगे…’, अजमल ने CM सरमा पर साधा निशान
Mar 30, 2026 | 06:28 PMकोरोना का नया सिकाडा वेरिएंट: 23 देशों में फैला ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट, वैक्सीन को दे सकता है चकमा
Mar 30, 2026 | 06:28 PMस्वर्ग जाते समय पांडवों की उम्र कितनी थी? सच जानकर चौंक जाएंगे
Mar 30, 2026 | 06:27 PMसूडान में अज्ञात बंदूकधारियों ने बरसाई गोलियां, खून से लाल हुई गोल्ड माइन; 70 से ज्यादा की मौत
Mar 30, 2026 | 06:27 PMकराची ब्लास्ट में बाल-बाल बचे थे Sonu Nigam, मौत के साए में भी नहीं रोका कॉन्सर्ट, फिर याद किए वो दिन
Mar 30, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

20 साल बाद बदला बिहार का सियासी चेहरा: विधान परिषद से नीतीश आउट, अब राज्यसभा से चलेगा जादू
Mar 30, 2026 | 01:55 PM
ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM













