-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Badruddin Ajmal Target Cm Himanta Biswa Sarma Assam Election 2026 Aiudf Statement
असम चुनाव: ‘मियां-मियां बोलने वाले चुनाव बाद म्याऊं-म्याऊं करेंगे…’, अजमल ने CM सरमा पर साधा निशान
- Written By: सजल रघुवंशी
Badruddin Ajmal On CM Sarma: एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने अपने और अपनी पार्टी के मुख्य मुद्दे भी बताए।

बदरुद्दीन अजमल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Assam Assembly Election: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि ‘मियां-मियां’ कहने वाले मुख्यमंत्री चुनाव बाद करेंगे ‘म्याऊं-म्याऊं’ करने लगेंगे। एआईयूडीएफ के मुख्य नेता बदरुद्दीन अजमल ने असम में खराब मौसम के कारण चुनाव प्रचार न कर पाने पर खेद व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि जहां हम नहीं जा पा रहे हैं, वहां के उम्मीदवारों के लिए हमें बहुत चिंता है क्योंकि मेरे जाने से प्रत्याशियों को यह उम्मीद रहती है कि उन्हें क्षेत्र में जीत मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सरमा और भाजपा की कमर टूटने वाली है।
चुनाव के बाद ‘म्याऊं-म्याऊं’ करने लगेंगे- बदरुद्दीन अजमल
इसी बीच राज्य में अवैध घुसपैठियों को लेकर मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जो लगातार ‘मियां-मियां’ कहकर लोगों को संबोधित और उन पर लेबल लगाते रहते हैं, चुनाव के बाद ‘म्याऊं-म्याऊं’ करने लगेंगे। इस चुनाव में उनकी (हिमंत बिस्वा सरमा) और उनकी पार्टी की कमर टूटने वाली है। उन्हें अपने राज्य को बचाने की कोशिश करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
हम उनकी टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं- बदरुद्दीन अजमल
एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि पूरी दुनिया कहां से कहां पहुंच चुकी है और हम लोग यहां ‘मियां-मियां’ कर रहे हैं। यह बड़े शर्म की बात है। मुख्यमंत्री को असम को आगे ले जाने के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम उनकी टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं और आखिर तक करते रहेंगे। हिमंत बिस्वा सरमा कह रहे हैं कि एक विशेष वर्ग का प्रदर्शन खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह प्रदर्शन और बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों का सरेंडर: 36 साल से छिपे मास्टरमाइंड सुरेश ने डाली अपनी बंदूकें
बदरुद्दीन अजमल ने बताए मुख्य मुद्दे
एआईयूडीएफ के नेता ने यह भी कहा कि असम में हमारे लिए सबसे अहम शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा है। इसके अलावा, एनआरसी, डी-वोटर और जमीनों के पट्टे भी हमारे के लिए अहम मुद्दा है। इसी बीच, उन्होंने बताया कि वे एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से भी मुलाकात करेंगे, जो चुनाव प्रचार के लिए राज्य में आ रहे हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Badruddin ajmal target cm himanta biswa sarma assam election 2026 aiudf statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













