Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकार को झूठा बदनाम करने के बजाय मुद्दों की राजनीति करे भाजपा : अशोक गहलोत

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Feb 08, 2022 | 06:41 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

 जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोमवार को मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP)  को नसीहत दी कि वह सरकार को झूठा बदनाम करने के प्रयास छोड़कर मुद्दों की राजनीति करे। उन्होंने कहा कि राजस्थान हमेशा ही पक्ष व विपक्ष के सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए जाना जाता रहा है और भाजपा के मौजूदा नेताओं को भी राजनीति में गलत उदाहरण नहीं पेश करना चाहिए।

संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, ‘‘कोरोना से उपजे विकट हालात में हमारी प्राथमिकता निवेश व लोगों को नौकरियां देने की रही है लेकिन भाजपा ने जो व्यवहार किया वह अच्छा नहीं बल्कि निंदनीय है।” मुद्दा आधारित राजनीतिक पर जोर देते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘क्योंकि मुद्दा वही बनाओ जिससे अंतत: जनहित सधे। अंतत: भला जनता का होना चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य सरकार को झूठा बदनाम करने का प्रयास कर रही है।  

भाजपा नेताओं पर फासीवादी होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। गहलोत ने कहा, ‘‘आपका यह एजेंडा दिल्ली से चलकर आया है… डेढ-दो साल बचे हैं अब तो आप राज्य सरकार को झूठा ही बदनाम करो… इसमें इनकी मास्टरी है। काम कम करते है, मार्केटिंग ज्यादा करते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश को मिलेगा तीसरा डिप्टी सीएम? सूबे की सियासी फिजाओं में गूंजा नया समीकरण, VIDEO में समझें कहानी

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

अंततः विवादित मनोनीत नगरसेवक ने अपने पद से दिया इस्तीफा, भाजपा की हुई तीखी आलोचना

जिसे हराया, उसी को टिकट! अमरावती मनपा चुनाव में कांग्रेस से आए नेता को भाजपा ने दिया मौका, कार्यकर्ता नाराज

दिल्ली में सुभाष चंद्र बोस के हॉलोग्राम का अनावरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वतंत्रता के बाद की गई गलतियों को ठीक करने’ के बयान का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद इस तरह की बात करते हैं तो अन्य नेता तो उसी का पालन करेंगे। गहलोत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री खुद बोलते हैं कि डंके की चोट हम कमियां बताएंगे। कमियां बताइए लेकिन उपलब्धियां भी तो गिनाएं। 70 साल में कुछ तो किया होगा आपको यहां पहुंचा दिया …लोकतंत्र को कायम रखकर। कम बात है क्या? 75 साल तक लोकतंत्र कायम रहा चाहे इंदिरा गांधी ने जान दे दी… राजीव गांधी ने जान दी।”

गहलोत ने कहा, ‘‘मैं विपक्ष के तमाम नेताओं कहूंगा कि राजस्थान पर कृपा करें, गलत परंपरा ना डालें। लोकतंत्र है, आप अपनी बात कहें, विचारधारा है, नीतियां हैं, कार्यक्रम हैं, उसके आधार पर राजनीति करें, लोकतंत्र में यही बातें होनी चाहिए।”  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निवास की दीवारों पर भाजपा युवा मोर्चो के नेताओं द्वारा कुछ टिप्पणियां लिखे जाने की घटना की भी मुख्यमंत्री ने निंदा की।(एजेंसी)

Instead of defaming the government bjp should do politics of issues ashok gehlot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2022 | 06:41 AM

Topics:  

  • Ashok Gehlot
  • BJP
  • Rajasthan
  • Rajasthan Governemnt
  • Rajasthan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.