- Hindi News »
- State »
- Home Guard Soldier Posted On Election Duty Dies In Sultanpur
सुलतानपुर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत
- Written By: मनोज पांडे

प्रतीकात्मक तस्वीर
सुलतानपुर: लोकसभा चुनाव ड्यूटी में सुलतानपुर आए होमगार्ड जवान की बृहस्पतिवार की रात मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक जवान पवन कुमार (48) मेरठ जिले का निवासी बताया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-प्रयागराज हाईवे किनारे महर्षि विद्या मंदिर में सुरक्षा कर्मियों की टोली रुकी हुई थी।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक (SHO) सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात होमगार्ड जवान की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसएचओ ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मौत होने के कारण का पता चल सकेगा। मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
कर्नाटक में हुई थी दो लोगों की मौत
सम्बंधित ख़बरें
‘वोट चोरी’ के बीच हुए फरार, माल्टा में जा बसे लोकसभा चुनाव कराने वाले राजीव कुमार? सामने आ गई असलियत
लोकसभा चुनाव प्रचार पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी BJP, कांग्रेस भी पीछे नहीं; ADR रिपोर्ट में खुलासा
Anti-minority Hate Speech: अल्पसंख्यकों के खिलाफ हेट स्पीच में बीजेपी अव्वल, रिपोर्ट ने बढ़ाई मोदी की टेंशन
कहीं कम न हो जाए भाजपा की एक और सीट, हाईकोर्ट पहुंचा भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद की जीत का मामला
बता दें कि कर्नाटक में चुनावी ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। विंदाप्पा सिद्दापुरा (48) सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। बागलकोट जिले के मुधोल नगर में उनका निधन हो गया। जबकि सहायक कृषि अधिकारी आनंद तेलांग (32) की मृत्यु बीदर जिले के कुदुम्बल में हुई थी। इसके अलावा मुंबई में एक पुलिस कांस्टेबल की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
भारत निर्वाचन आयोग देती है अनुग्रह राशि
गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अगर इलेक्शन के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी चोटिल हो जाते हैं या फिर उनकी मौत हो जाती है तो ऐसे में परिजन को अनुग्रह राशि का प्रविधान किया गया है। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की धांधली न हो और लोग आसानी से अपना मतदान करें इसके लिए सीएपीएफ, एसएपीएस, राज्य पुलिस, होम गार्ड और कई विभाग के अधिकारीयों को तैनात किया जाता है।
Home guard soldier posted on election duty dies in sultanpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMनागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














