Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मिलने आओ नहीं तो फेल कर दूंगा’, JNU के प्रोफेसर पर छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप, स्टूडेंट यूनियन में आक्रोश

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक शिक्षक पर छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप है। मामले पर कोई कार्रवाई न JNU किए जाने से नाराज छात्र संघ ने रोष व्यक्त करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन सहित कार्रवाई की मांग की है।

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: Apr 30, 2024 | 10:55 AM

जेएनयू में छात्रा से उत्पीड़न का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) छात्र संघ (JNU Student Union) ने सोमवार को आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में एक शिक्षक द्वारा एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया। छात्र संघ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीड़िता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण मजबूर होकर छात्रा ने परिसर छोड़ दिया। छात्र संघ ने कहा कि पीड़िता की महिला साथियों ने भी उसी शिक्षक पर यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है, लेकिन इसके बावजूद छात्राओं की एक अन्य शिकायत पर भी जेएनयू (JNU) की आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee, ICC) ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने छात्रों की ओर से दायर शिकायतों की कार्यवाही में तेजी लाने और आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन सहित कार्रवाई की मांग की है। जेएनयू छात्र संघ ने पीड़ित छात्रा के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘ जेएनयू छात्र संघ को सेंटर ऑफ चाइनीज एंड साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज, स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज के एक वरिष्ठ प्रोफेसर द्वारा उसी सेंटर की एक महिला छात्रा के खिलाफ यौन और मानसिक उत्पीड़न के मामले का पता चला है।

आरोपी प्रोफेसर ने लगातार संदेशों और कॉल के माध्यम से पीड़िता को परेशान किया है, जिसमें अश्लील कविताएं, व्यक्तिगत बैठकों के लिए अनुरोध आदि शामिल हैं। प्रोफेसर की बात मानने से इनकार करने पर, उसने छात्रा को पेपर में फेल करने की धमकी दी थी।” जेएनयू की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की पीठासीन अधिकारी वंदना मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वंदना मिश्रा ने कहा, ‘‘ पूछताछ की विधिवत प्रक्रिया चल रही है। आईसीसी की ओर से आवश्यक कदम उठाए गए हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

जेएनयू में ब्राह्मणवाद मुर्दाबाद के लगे नारे, यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगने पर जताया गुस्सा

JNU में ‘कब्र’ वाले नारे पर FIR, रिजिजू बोले- PM को गाली देकर भी आजादी? देश ‘मानसिक बीमारों’ से…

JNU में ‘लाल’ लहर का धमाल! चारों सीटों पर लेफ्ट ने किया कब्जा; ABVP खाली हाथ

पूरा कैंपस लाल है! JNU में फिर लेफ्ट ने लहराया जीत का परचम; ABVP को क्या मिला?

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Harassing female student allegations on jnu professor created a ruckus in jawaharlal nehru university students

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2024 | 10:55 AM

Topics:  

  • JNUSU

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.