Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

JNU में ‘लाल’ लहर का धमाल! चारों सीटों पर लेफ्ट ने किया कब्जा; ABVP खाली हाथ

JNU छात्रसंघ चुनाव, जिसे देश में वैचारिक संघर्ष का प्रतीक माना जाता रहा है, देर रात उसके फाइनल नतीजे आ गए हैं। गुरुवार देर शाम तक चली वोटों की गिनती के बाद कैंपस एक बार फिर से लाल विचारधार से रंग गया।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 06, 2025 | 10:41 PM

JNU में चारों सीटों पर लेफ्ट का कब्जा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

JNU Election Final Result 2025: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) छात्रसंघ चुनाव, जिसे देश में वैचारिक संघर्ष का प्रतीक माना जाता रहा है, आज उसके फाइनल नतीजे आ गए हैं। गुरुवार देर शाम तक चली वोटों की गिनती के बाद कैंपस एक बार फिर से पूरा ‘लाल’ हो गया है। इस बार मुख्य मुकाबला लेफ्ट यूनिटी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच था। मंगलवार को वोटिंग के बाद से ही सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी थीं, शुरू से ही बढ़त के साथ और आखिर में लेफ्ट ने बाजी मार ली है।

इस बार के चुनाव में ABVP को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल एक सीट हासिल करने वाली ABVP इस बार अपना खाता भी नहीं खोल पाई और चारों केंद्रीय पैनल सीटों पर चुनाव हार गई है। वहीं, कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन NSUI का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा और वह किसी भी सीट पर मुख्य मुकाबले में नजर नहीं आई। जेएनयू में चुनाव EVM से नहीं, बल्कि बैलेट पेपर से होते हैं, इसीलिए वोटों की गिनती में इतना समय लगा।

अदिति बनीं अध्यक्ष, गोपिका को उपाध्यक्ष पद

लेफ्ट यूनिटी ने केंद्रीय पैनल की सभी चार सीटों पर जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा ने 1937 वोट हासिल कर जीत अपने नाम की। उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी विकास पटेल को 1488 वोट मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर कीझाकूट गोपिका बाबू ने 3101 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं तान्या कुमारी को 1787 वोट मिले।

सुनील और दानिश ने भी लहराया परचम

महासचिव पद पर भी लेफ्ट के सुनील यादव ने 2005 वोट पाकर जीत हासिल की। यह मुकाबला काफी करीबी रहा, जिसमें राजेश्वर कांत दुबे को 1901 वोट मिले। संयुक्त सचिव के पद पर दानिश 2083 वोट पाकर विजयी हुए, उन्होंने 1797 वोट पाने वाले अनुज को हराया। रुझानों में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंतिम परिणामों में लेफ्ट यूनिटी ने क्लीन स्वीप करते हुए चारों पदों पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

यह भी पढ़ें: बिहार ने बना दिया इतिहास! पहले चरण में ही सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देखें 1951–2025 के चुनावी आंकड़े

इस बार के चुनाव में कांटे की टक्कर ने जेएनयू की छात्र राजनीति को एक बार फिर देश की सबसे चर्चित छात्र राजनीति बना दिया। एक तरफ लेफ्ट यूनिटी ‘समावेशी, सुलभ और लोकतांत्रिक जेएनयू’ को बचाने के एजेंडे पर लड़ी, वहीं एबीवीपी ‘प्रदर्शन और राष्ट्रवाद’ के मुद्दे पर छात्रों को साधने का प्रयास किया गया।

Jnusu election result 2025 live updates left unity wins all four seats abvp defeated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 10:41 PM

Topics:  

  • JNU Election
  • JNU Student Union Elections
  • JNUSU

सम्बंधित ख़बरें

1

पूरा कैंपस लाल है! JNU में फिर लेफ्ट ने लहराया जीत का परचम; ABVP को क्या मिला?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.