- Hindi News »
- State »
- Gujarat To Get A Job In Railways A Man Put His Thumb Skin On A Friends Thumb Both Arrested
गुजरात: रेलवे में नौकरी पाने के लिए शख्स ने अपने अंगूठे की खाल दोस्त के अंगूठे पर लगाई, दोनों गिरफ्तार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Photo
वडोदरा: रेलवे की नौकरी पाने के लिए एक अभ्यर्थी ने अपने अंगूठे की खाल को गर्म तवे पर रखकर हटाया और इसे (खाल को) अपने दोस्त के अगूंठे पर चिपका दिया ताकि वह बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया से गुजर जाए और उसकी जगह भर्ती परीक्षा में बैठ पाने में सफल हो सके। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस फर्जी अभ्यर्थी के अंगूठे पर चिपकाई गई खाल तब निकल गई जब 22 अगस्त को गुजरात के वडोदरा में आयोजित रेलवे भर्ती परीक्षा से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान परीक्षा पर्यवेक्षक ने उसके हाथ पर सैनेटाइज़र छिड़का।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस. एम. वरोतारिया ने बताया कि वडोदरा पुलिस ने असल अभ्यर्थी मनीष कुमार और छद्म अभ्यर्थी राज्यगुरु गुप्ता को धोखाधड़ी और जालसाज़ी के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गुप्ता बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र 25 वर्ष के आसपास है और उन्होंने पहले 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात में हिंदू नाबालिग लड़की से दरिंदगी! परवेज़ ने 7 दोस्तों के साथ ऐसे बनाया शिकार, 3 साल तक किया यौन शोषण
मस्जिद की छत पर मासूम से दरिंदगी: नमाज सिखाने के बहाने किया गंदा काम, गुजरात से सामने आई सनसनीखेज वारदात
कार की टक्कर से गेंद की तरह उछाला शख्स, Video देखकर दिल दहल जाएगा, चालक को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा
गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार
वडोदरा के लक्ष्मीपुरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, रेलवे ने ‘डी’ समूह की रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के वास्ते एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी थी और यह परीक्षा लक्ष्मीपुरा इलाके की एक इमारत में 22 अगस्त को आयोजित हुई थी जिसमें 600 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
वतोरिया ने बताया कि नकल को रोकने के लिए सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापान किया गया था जिसके तहत एक उपकरण के जरिए उनके अंगूठे के निशान को आधार डेटा से मिलाया गया था। उन्होंने बताया कि कुमार नाम के अभ्यर्थी का सत्यापन बार-बार की कोशिश के बाद भी नहीं हुआ तो पर्यवेक्षक को शक हुआ और उन्होंने उसके हाथ पर सैनेटाइज़र छिड़का जिससे अंगूठे पर लगाई गई खाल निकल गई। (एजेंसी)
Gujarat to get a job in railways a man put his thumb skin on a friends thumb both arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 April: वृषभ वालों की होगी बड़ी जीत, कर्क राशि पर आर्थिक संकट? जानें अपनी किस्मत का हाल!
Apr 21, 2026 | 12:05 AMमजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PMअहमदाबाद में तिलक का शतक और अश्वनी के 4 विकेट, GT 100 रन पर हो गई ढेर, मुंबई ने 99 रनों से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 20, 2026 | 11:11 PM‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PMPGA Tour: अक्षय भाटिया 16वें स्थान पर रहे, थीगाला टी-25 पर, फिट्जपैट्रिक ने जीता खिताब
Apr 20, 2026 | 10:47 PM‘कोई महिला इन्हें माफ नहीं करेगी..,’ बिल गिरने पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष को दी चेतावनी
Apr 20, 2026 | 10:47 PMपटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM
मुंबई के Lenskart स्टोर में घुसीं नाजिया इलाही खान, तिलक मिटाने के विवाद पर कर्मचारियों की लगा दी क्लास! VIDEO
Apr 20, 2026 | 09:32 PM
UP में दरोगा की दबंगई! 14 साल के मासूम को जड़ा थप्पड़, बाइक कराई साफ, फिर क्या हुआ देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 08:02 PM
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 07:38 PM














