गुजरात: सूरत में तापी नदी में तीन नाबालिगों की डूबने से मौत
- Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On:
Apr 30, 2022 | 12:25 PM
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूरत: गुजरात के सूरत जिले में तापी नदी के पानी में बह जाने के बाद तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त इकबाल नगर के झुग्गी बस्ती के तीन नाबालिग शुक्रवार शाम शहर के रांदेर इलाके में तापी नदी के किनारे खेल रहे थे।
रांदेर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ”अरब सागर में उच्च ज्वार के परिणामस्वरूप पुल के पास नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि हो गई, जिस कारण तीनों बच्चे डूब गए।” अधिकारी ने बताया कि पानी में डूबने वाले मृतकों में से दो मोहम्मद फकीर (7) और शहादत फकीर (8) के शवों को देर शाम पानी से बाहर निकाला गया, जबकि सानिया शेख (14) का शव शनिवार सुबह दमकल विभाग के गोताखोरों के एक दल ने बरामद किया। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
सूरत पलायन पर भड़के संजय राउत, ‘गुजरात मॉडल पर किया प्रहार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मांगा जवाब
सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
मंत्रालय में अटकी फाइल, 5 किमी चक्कर को मजबूर ग्रामीण; 40 करोड़ मंजूर, वर्धा नदी का जर्जर पुल अब भी ठप
क्या सच में खत्म हो रही हैं नदियां? इंटरनेशनल डे ऑफ एक्शन फॉर रिवर्स पर जानें क्यों खतरे में है हमारा भविष्य
Gujarat three minors drowned in tapi river in surat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 30, 2022 | 12:25 PM
