35 साल से फरार हत्या के दोषी को गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार
- Written By: किर्तेश ढोबले
File Photo
अहमदाबाद: गुजरात (GUjarat) के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने 35 साल पहले पैरोल के दौरान फरार हुए हत्या के दोषी को राजकोट में गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि एटीएस की एक टीम ने शुक्रवार को राजकोट जिले के जेतपुर से दोषी धीन्द्र धनानी को गिरफ्तार किया, जहां वह फर्जी पहचान के तहत रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि धनानी को उसके भाई चंद्रकांत के साथ कालू पटेल की हत्या के आरोप में 1984 में गिरफ्तार किया गया था और दोनों के खिलाफ सूरत शहर के चौक बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया दोनों भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, और 1987 में उन्हें अपने छोटे भाई की हत्या के बाद पैरोल पर रिहा किया गया था। वे तब से फरार थे। अधिकारी ने कहा कि धनानी अपने फरार भाई चंद्रकांत की तरह विदेश भागने के लिए मौके की तलाश में था।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात में हिंदू नाबालिग लड़की से दरिंदगी! परवेज़ ने 7 दोस्तों के साथ ऐसे बनाया शिकार, 3 साल तक किया यौन शोषण
मस्जिद की छत पर मासूम से दरिंदगी: नमाज सिखाने के बहाने किया गंदा काम, गुजरात से सामने आई सनसनीखेज वारदात
कार की टक्कर से गेंद की तरह उछाला शख्स, Video देखकर दिल दहल जाएगा, चालक को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा
गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि पैरोल के दौरान फरार होने के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव जेतपुर लौट आया और ग्रामीणों और रिश्तेदारों को बताया किया कि उसे उच्चतम न्यायालय ने रिहा कर दिया है।” उन्होंने कहा कि इसके बाद वह राजस्थान के जयपुर भाग गया, जहां उसने दलसुखभाई के रूप में नकली पहचान बनाई और कोविड-19 महामारी के दौरान अपने पैतृक गांव लौटने से पहले एक व्यापारी के रूप में काम किया।
अधिकारी ने कहा कि गुजरात एटीएस के उप-निरीक्षक आर.बी. राणा को सूचना मिली कि धीरेंद्र जेतपुर में एक फर्जी पहचान के तहत रह रहा है, जिसके बाद अधिकारियों ने आरोपी का पता लगाने और उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए तीन महीने तक काम किया। (एजेंसी)
