Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुष्कर्म से पहले किडनैपर के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया, धारावी पुलिस की बड़ी कामयाबी

  • By अनिल सिंह
Updated On: Feb 23, 2024 | 05:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • धारावी से किडनैप 5 वर्षीय लड़की कल्याण से रेस्क्यू
  • सीसीटीवी फुटेज की मदद से 300 लोगों से पूछताछ
  • बिहारी अपहरणकर्ता गोवंडी से गिरफ्तार
  • पुलिस की सतर्कता से बची बच्ची की जान 

मुंबई: मुंबई की धारावी पुलिस (Dharavi Police) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। धारावी पुलिस ने दुष्कर्म से पहले किडनैपर के चंगुल से 5 साल (Year) की बच्ची को छुड़ाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के अपने ऑपरेशन में 5 साल की लड़की को कल्याण से सुरक्षित रेस्क्यू (Rescue) कर, अपहरणकर्ता (Kidnapper) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल ये पता करने में लगी है कि आरोपी ने इससे पहले और कितने बच्चों को अगवा किया है। आरोपी मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है। जो मुंबई के गोवंडी इलाके में रहता है। धारावी आकर उसने बच्ची का अपहरण गलत इरादे से किया था।  

 
आरोपी गोवंडी की एक फैक्ट्री में काम करता है
पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे में धुत था और उसने गलत इरादे से लड़की का किडनैप किया था। पुलिस उपायुक्त (जोन-5) तेजस्वी सातपुते के मार्गदर्शन में धारावी पुलिस ने सही समय पर पहुचंकर बच्ची को किडनैपर से आज़ाद करा लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान रजब शब्बीर शाह (32) के रूप में की है। आरोपी बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है और गोवंडी की एक फैक्ट्री में काम करता है। 
 
 
पुलिस ने तुरंत बनाई टीम 
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता की उम्र 38 साल है और वह जरी का कारोबार करता है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी 5 साल की बेटी को धारावी के 90 फीट रोड पर हेरिटेज ग्राउंड के पास खेल रही थी। अपहरणकर्ता उसे बहला-फुसलाकर वहीं ले गया था। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए एक अलग टीम बनाई। पुलिस ने जब उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो लड़की को एक अनजान शख्स के साथ सायन स्टेशन की तरफ जाते हुए देखा गया। 
 
बच्ची को छोड़ आरोपी फरार हो गया था
आरोपी को रेलवे स्टेशन जाते देख सभी रेलवे पुलिस और ठाणे पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इस बीच अपहरणकर्ता को पता चल गया कि पुलिस उसके पीछे लग चुकी है। आनन फानन में उसने बच्ची को सड़क पर ही छोड़ दिया। जिसके बाद बच्ची कल्याण तालुका पुलिस स्टेशन की सीमा में मिली, पुलिस ने लड़की को तो बचा लिया। लेकिन आरोपी फरार हो गया था। धारावी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजा बिरकर ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी में दिखे शख्स की फोटो खींची और करीब 300 लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी गोवंडी का रहने वाला है। आगे की जांच चल रही है कि उसने इस तरह कितने और लोगों को अगवा किया है। 

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में ‘सुवर्णगड’ के बाहर हाई-अलर्ट, मंत्री नितेश राणे के बंगले के बाहर मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप!

BMC Elections के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी, शिंदे-फडणवीस ने मुंबई और धारावी के लिए किया बड़ा वादा

टिंगना-सा मंत्री, नेपाली दिखता है…अबू आज़मी का नितेश राणे पर विवादित बयान, कहा- मस्जिद में घुसकर दिखाओ

Exclusive: 16 को आएगी महायुति की बड़ी सुनामी, राजहंस सिंह ने खोला राज, ‘नवभारत संवाद’ में भरी हुंकार

Dharavi police rescues 5 year old girl from kidnapper

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2024 | 05:11 PM

Topics:  

  • Kidnapping
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.