Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में ‘सुवर्णगड’ के बाहर हाई-अलर्ट, मंत्री नितेश राणे के बंगले के बाहर मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप!

Nitesh Rane Bungalow Bag: मंत्री नितेश राणे के सुवर्णगड बंगले के बाहर संदिग्ध बैग मिलने से खलबली। जांच में निकले जूते और एक हैरान करने वाली चिठ्ठी। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 11, 2026 | 01:58 PM

नितेश राणे के घर के बाहर मिला बैग (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Suvarnagad Bungalow Mumbai: महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के सरकारी आवास सुवर्णगड बंगले के बाहर रविवार को एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति बंगले के बाहर बैग रखकर मौके से चला गया था। बैग दिखाई देने के बाद तुरंत पुलिस और जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए बैग की गहन जांच शुरू की गई। इस दौरान आसपास की आवाजाही पर भी एहतियातन नजर रखी गई।

संदिग्ध बैग की जांच

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, संदिग्ध बैग की जब जांच की गई तो उसमें किसी भी तरह की विस्फोटक या खतरनाक सामग्री नहीं पाई गई। बैग के अंदर एक पत्र और बड़ी संख्या में जूते बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि पत्र में लिखा था, “जिसे भी जूते चाहिए, मुफ्त में ले लो।” बैग में अलग-अलग प्रकार के कई जूते रखे हुए थे।

सम्बंधित ख़बरें

जालना में बिना FSSAI लाइसेंस नहीं चलेगा खाद्य कारोबार, खाद्य मिलावट पर जीरो टॉलरेंस; दोषियों पर सख्त कार्रवाई

BMC Elections के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी, शिंदे-फडणवीस ने मुंबई और धारावी के लिए किया बड़ा वादा

रामभरोसे रवि और मुलूरचक! प्रशासन की फाइलों में गुम हुए आरमोरी तहसील के दो गांव, नागरिक परेशान

रोजगारक्षम कौशल पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, एआई से साइबर सिक्योरिटी तक; युवाओं के लिए नए अवसर

यह भी पढ़ें – टिंगना-सा मंत्री, नेपाली दिखता है…अबू आज़मी का नितेश राणे पर विवादित बयान, कहा- मस्जिद में घुसकर दिखाओ

सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो बैग को बंगले के बाहर रखकर वहां से चला गया। फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद बैग से किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई।

इस मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर बैग वहां क्यों रखा गया और इसके पीछे उस व्यक्ति की मंशा क्या थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Suspicious bag found outside nitesh rane bungalow mumbai police alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2026 | 01:58 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai Police
  • Nitesh Rane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.