डिप्टी सीएम फडणवीस के अध्यक्षता में संभाजीनगर जिले के विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड के प्रमुख उपस्थिति में सह्याद्री अतिथि गृह में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में ऊर्जा विभाग की प्रमुख सचिव आभा शुक्ला, वन विभाग के प्रमुख सचिव वेणुगोपाल रेड्डी, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीण दराडे, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हर्षदीप कांबले, उप सचिव श्रीकर परदेशी शामिल थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय सचिव लोकेश चंद्रा, महावितरण महापारेषण के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) के प्रबंध निदेशक गुरुदीप सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग (सड़क) के सचिव सालुंके, डॉ. कराड के निजी सचिव अमित मीना उपस्थित थे।