Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में पारा गिरा, हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना

  • By सुभाष यादव
Updated On: May 31, 2022 | 11:17 AM

महाराष्ट्र में बेमोसम बारिश (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में भारी बारिश और आंधी के एक दिन बाद, मंगलवार को सुबह पारा गिरकर सामान्य से सात डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम कार्यालय ने दिन में बाद में हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे की अवधि में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था। 

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की शाम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए, सड़क और हवाई यातायात बाधित हो गया और प्रतिष्ठित जामा मस्जिद सहित वाहनों और इमारतों को नुकसान पहुंचा। 

मौसम कार्यालय ने मंगलवार को शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब साढ़े नौ बजे ‘मध्यम’ (175) श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई को ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। 

Delhi weather update light rain or drizzle likely in national capital read here

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2022 | 11:15 AM

Topics:  

  • Delhi

सम्बंधित ख़बरें

1

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक! पेड़ के सहारे दीवार फांदते पकड़ा गया UP का युवक

2

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के केस में आया नया मोड़, पुलिस ने आरोपी के दोस्त को पकड़ा

3

दिल्ली-NCR में प्रदर्शन से लेकर CM रेखा पर हुए हमले की जड़ तक, आवारा कुत्तों का भविष्य तय करेगा SC

4

‘3 लाख कुत्तों का मामला…’, CM रेखा गुप्ता पर हमले के पीछे का खुला राज; आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.