Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा- ‘प्रदूषण के कारण आगामी आदेश आने तक शुक्रवार से स्कूल बंद रहेंगे’

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Dec 02, 2021 | 03:02 PM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में आगामी आदेश आने तक स्कूल शुक्रवार से बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी और पठन-पाठन की गतिविधियां ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। राय ने कहा कि दिल्ली में प्रत्यक्ष कक्षाएं अगले आदेश तक शुक्रवार से बंद रहेंगी। 

उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू करने को लेकर दिल्ली सरकार को बृहस्पतिवार को फटकार लगाई, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला किया।

राय ने कहा, ‘‘हमने वायु गुणवत्ता में सुधार का पूर्वानुमान जताए जाने के कारण स्कूल फिर से खोल दिए थे, लेकिन वायु प्रदूषण फिर से बढ़ गया है और हमने आगामी आदेश आने तक शुक्रवार से स्कूल बंद करने का फैसला किया है।” 

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली ब्यूरोक्रेसी में भारी उलटफेर, देर रात जारी हुई लंबी ट्रांसफर लिस्ट, कई दिग्गज अफसरों की बदली जिम्मेदारी

“PM मोदी से मिलने जा रहा हूं…” घर से ये कहकर निकला था दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में आरोपी ‘सरबजीत’

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस

वकील नहीं अब खुद मोर्चा संभालेंगे केजरीवाल, हाई कोर्ट में जज के सामने दी ऐसी अर्जी कि मच गया हड़कंप

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘सभी बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय पर जारी रहेंगी।” दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान 13 नवंबर से बंद थे, लेकिन उन्हें सोमवार से खोल दिया गया था। (एजेंसी)

Delhi environment minister gopal rai said schools will remain closed from friday till further orders due to pollution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2021 | 03:02 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Gopal Rai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.