- Hindi News »
- State »
- Crpf Jawan Shot Dead In Jammu And Kashmir On Leave
जम्मू-कश्मीर में छुट्टी पर गए CRPF के जवान की गोली मारकर हत्या
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने छुट्टी पर गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “शाम करीब सात बजकर 35 मिनट पर आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के चेक छोटीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के जवान मुख्तार अहमद पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। मुख्तार उस समय अपने घर पर ही थे।” उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल मुख्तार अहमद को शोपियां के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ का जवान छुट्टी पर था और अपने घर आया हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय तेज गेंदबाजों से नहीं, बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी के चलते Auqib Nabi बने गेंदबाज; खुद किया ये खुलासा
कुल्हाड़ी से उड़ाई आतंकी की गर्दन…फिर AK-47 छीनकर भून डाला, आखिर क्या है कश्मीर की मर्दानी रुखसाना की कहानी?
कल हुआ जानलेवा हमला…आज जारी हो गया गैर जमानती वारंट! क्यों मुसीबत में फंसते जा रहे हैं फारूख अब्दुल्ला?
फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- शादी समारोह में फायरिंग…
उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है।
उपराज्यपाल सिन्हा ने टि्वटर पर लिखा, “मैं सीआरपीएफ के बहादुर जवान मुख्तार अहमद दोही पर कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। हम ऐसा करने वालों को माफ नहीं करेंगे और हम नहीं भूलेंगे। इस घृणित और अमानवीय कृत्य के अपराधियों को निश्चित रूप से दंडित किया जाएगा।”
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हाल के दिनों में इस तरह के हमलों में चिंताजनक रूप से बेहद तेजी आई है। अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में कहा, “पिछले 7-10 दिनों में ऑफ-ड्यूटी सुरक्षा कर्मियों, मुख्यधारा के राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में तेजी आई है, जो बेहद चिंताजनक है। मृतक सीआरपीएफ के जवान मुख्तार अहमद के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उन्हें जन्नत में जगह मिले।” इसके अलावा पीपुल्स कॉन्फ्रेंस समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी सीआरपीएफ जवान की हत्या की निंदा की है। (एजेंसी)
Crpf jawan shot dead in jammu and kashmir on leave
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Revenue Department Vacancy: महाराष्ट्र में 35,876 पद खाली, चंद्रशेखर बावनकुले ने किया बड़ा ऐलान
Apr 04, 2026 | 12:26 PMस्टारडम नहीं बना दीवार, अभिषेक बच्चन ने खोला रिश्ते का राज, क्यों नहीं हुई ऐश्वर्या राय से इनसिक्योरिटी
Apr 04, 2026 | 12:24 PMनासिक कुंभ से पहले एआई सुरक्षा पर सवाल, सांसद वाजे ने जताया साइबर खतरा; लोकसभा में गूंजा मुद्दा
Apr 04, 2026 | 12:23 PMShaktipeeth Expressway का नया रूट मैप जारी: 95% बदल गया रास्ता, जानें आपके जिले और गांव से गुजरेगा या नहीं
Apr 04, 2026 | 12:22 PMघायल कुत्ते को पीठ पर उठाकर पहाड़ चढ़ा शख्स, वायरल वीडियो ने छुआ दिल
Apr 04, 2026 | 12:21 PMYoga Poses For Period Pain: पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से चाहिए तुरंत राहत? ये 6 योगासन से दूर होगी सारी थकान
Apr 04, 2026 | 12:19 PMBhandara: 580 में से 306 सड़कें तैयार, 420 नए कामों से चमकेगी गांवों की सूरत; जानें खेत सड़क योजना का ब्योरा
Apr 04, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














