Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोविड-19 बॉडी बैग खरीद घोटाला: मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर EOW के समक्ष पेश

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Sep 11, 2023 | 01:19 PM

मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के शवों को रखने के लिए ‘बॉडी बैग’ की खरीद में कथित घोटाले से जुड़े मामले के संबंध में सोमवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पेश हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बंबई उच्च न्यायालय ने छह सितंबर को पेडणेकर को गिरफ्तारी से चार सप्ताह की अंतरिम राहत देते हुए कहा था कि मामले की जांच की जा रही है और इस स्तर पर हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

अदालत ने पेडणेकर को मामले की जांच में सहयोग करने और 11, 13 और 16 सितंबर को पूछताछ के लिए शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेडणेकर सोमवार को मामले में पूछताछ का सामना करने के लिए सुबह करीब 11 बजे यहां ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचीं। एक सत्र अदालत ने पेडणेकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था। सत्र अदालत ने कहा था कि पेडणेकर पर सार्वजनिक धन से जुड़े आर्थिक अपराध का आरोप है जिसमें मोटी रकम शामिल है।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर पेडणेकर और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। ऐसा आरोप है कि महामारी के दौरान बीएमसी द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंधन और कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले मरीजों के शवों को रखने के लिए बॉडी बैग, मास्क और अन्य वस्तुओं की खरीद में धन का दुरुपयोग और गड़बड़ी की गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की

एमवीए शासन के दौरान झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया गया, एसआईटी रिपोर्ट से संकेत: फडणवीस

प्रधानमंत्री मोदी से धारावी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखने का अनुरोध करेंगे फडणवीस

Mahayuti: वार्ड-1 में रेखा यादव के लिए एकनाथ शिंदे ने मांगा जनादेश, जनता से की खास अपील

पेडणेकर नवंबर 2019 से मार्च 2022 तक मुंबई की महापौर थीं। नए निकाय चुनाव अभी होने बाकी हैं। अपनी अग्रिम जमानत याचिका में पेडणेकर ने दावा किया कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया है और उनके खिलाफ शिकायत राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना पार्टी में फूट के बाद मामला दर्ज किया गया और उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हैं। (एजेंसी)

Covid 19 body bag purchase scam former mumbai mayor kishori pednekar appears before eow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2023 | 01:19 PM

Topics:  

  • Kishori Pednekar
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.