File Photo
बेंगलुरु: देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रॉन के बढ़ते संकट के बीच बंगलुरु के दो शिक्षण संस्थानों में कोरोना का विस्फोट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पहले कॉलेज में जहां 14 मामले सामने आएं हैं, वहीं दूसरे कॉलेज में 19 मामले सामने आएं हैं। चिंता की बात यह है कि, इनमें से पांच छात्र ओमीक्रॉन से संक्रमित है।
ज्ञात हो कि, देश के कई राज्यों में ओमीक्रॉन के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। अभी तक यह वेरिएंट 11 राज्यों में सामने आ चुका है। वहीं संक्रमितों की संख्या 113 से ज्यादा हो चुकी है। महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक में ही सामने आए हैं। वहीं आज आए मामलों के बाद कर्नाटक सरकार के कान खड़े हो गए हैं। एक जगह पर इतनी बड़ी मात्रा में मामले सामने बाद तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है।
ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों बीच एक्सपर्ट्स ने तीसरी लहर की आशंका जाता दी है। एक्सपर्ट्स की माने तो अगले साल की शुरुआत में तीसरी लहर आ सकती है। हालांकि, इसका प्रभाव दूसरी लहर की अपेक्षा कम होगा। लेकिन, फिर भी रोजाना एक लाख से ज्यादा मामले सामने आने की संभावना जताई जा रही है।