Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी ने अक्टूबर में 9078.05 करोड़ की दी सौगात, 4484 कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण

  • By अनिल सिंह
Updated On: Oct 31, 2023 | 07:21 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Follow Us
Close
Follow Us:
  • छोटे शहरों में भी विकास की बड़ी बयार बहा रहे सीएम योगी
  • महिलाओं को सुरक्षा के साथ दे रहे स्वावलंबी होने की ‘शक्ति’
  • अनवरत दौरे कर जनपदों के विकास की हकीकत भी देख रहे यूपी के मुखिया

लखनऊ: प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाले यूपी के छोटे शहरों में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की बड़ी बयार बहा रहे हैं। एक तरफ मिशन शक्ति से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर ध्यान दिया तो दूसरी तरफ अनेक जिलों में पहुंचकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। जनपदों में मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास की जमीनी हकीकत से रूबरू होने वाला भी रहा। सभी 75 जनपदों में समान रूप से विकास की गंगा बहाने वाले सीएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियो व आमजन से विकास की बातें कीं और मूलभूत सुविधाओं से भी जोड़ा। 

अक्टूबर में दो दर्जन से अधिक जनपदों को दी 9078.05 करोड़ की सौगात
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में यूपी के सभी 80 जनपदों में समान रूप से विकास कार्य होते हैं। वे स्वयं भी जनपदों में जाकर जमीनी हकीकत से रूबरू होते हैं। अक्टूबर में सीएम दो दर्जन से अधिक जनपदों में पहुंचे और 9078.05 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति दिया। इन जनपदों में 4484 कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण कर सड़क,  पेयजल, स्वच्छता, पुल आदि मूलभूत सुविधाओं को आगे बढ़ाया। 

युवाओं के भविष्य को संवारना भी न भूले योगी
सीएम योगी अपनी अनेक व्यस्ततताओं व कार्यक्रमों के बीच भी युवाओं का ध्यान रखना न भूले। लखनऊ में उन्होंने 10 अक्टूबर को 394 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और 13 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित 219 प्रधानाचार्य को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले के तहत स्वरोजगार के लिए 500 करोड़ का ऋण किया वितरित, कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर सुखद भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया। 

महिलाओं के सम्मान व स्वावलंबन पर भी रहा जोर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पहले जहां मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण का आगाज किया। वहीं कई नियुक्ति पत्र व योजनाओं की लाभार्थियों को चाबी, टैबलेट आदि देकर उन्हें स्वावलंबन से भी जोड़ा। रामनगरी में मिशन महिला सारथी का शुभारंभ किया और यहीं से महिलाओं को रोडवेज बसों में सारथी (चालक) के रूप में स्थापित होने में कारगर भूमिका भी निभाई। योगी सरकार के प्रयास से शक्ति की प्रतीक बेटियां इन गाड़ियों को चलाते भी दिखीं। 

अक्टूबर में सीएम द्वारा इन जनपदों में बहाई गई विकास की गंगा

1 अक्टूबर: नैमिषारण्य में श्रमदान और 550 करोड़ से विकास कार्यों को गति 

6 अक्टूबर: पीलीभीत में 26 परियोजना का लोकार्पण-शिलान्यास, 248 करोड़ की दी सौगात

9 अक्टूबर: उन्नाव में 804 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण

13 अक्टूबर: अमेठी में 700 करोड़ की 879 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण

15 अक्टूबर: गोरखपुर नगर निगम की 189 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व 114 का लोकार्पण। 233.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

17 अक्टूबर: बुलन्दशहर में 632 करोड़ की 256 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

17 अक्टूबर: हापुड़ में 136 करोड़ की 102 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

19 अक्टूबर: अलीगढ़ में 497 करोड़ की 208 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

19 अक्टूबर: हाथरस में 177.29 करोड़ की 214 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

26 अक्टूबर: बागपत में 351 करोड़ की 311 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

28 अक्टूबरः औरैया में 688 करोड़ की 145 विकास परियोजनाओं की सौगात 

28 अक्टूबरः कानपुर में 501 करोड़ की 152 विकास परियोजनाओं की सौगात, कोरथा गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के बेहतर पुनर्वासन के लिए 1.56 करोड़ की वेदव्यास ग्राम विकास परियोजना का लोकार्पण

30  अक्टूबरः मीरजापुर में 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास 

30 अक्टूबरः प्रयागराज में 3357 करोड़ की 424 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Cm yogi gave a gift of rs 9078 05 crore in october

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2023 | 07:20 PM

Topics:  

  • October

सम्बंधित ख़बरें

1

अक्टूबर 2025 ने बदला भारत का ऑटो सेक्टर, सभी सेगमेंट में रिकॉर्डतोड़ बिक्री

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.