- Hindi News »
- State »
- Chief Minister Women Empowerment Campaign Canceled
शुरू होने से पहले ही 24 घंटे में रद्द हुआ ‘मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण अभियान’
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नवभारत डिजिटल डेस्क: हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, ‘मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण’ अभियान लागू होने के पहले ही रद्द हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महिलाओं को संगठित करने, प्रशिक्षण देने, स्वावलंबन बनाने, महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं को सफल तरीके से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के सभी जिलों में ‘मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण’ 2 अक्टूबर 2023 से लागू होने वाला था, जो 1 अक्टूबर 2024 तक चलने वाला था।
रद्द हुआ अभियान
इस अभियान को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से लागू किया जाना था। लेकिन इस फैसले को पहले 24 घंटों में ही रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि ‘शासन आपल्या दारी’ इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण’ अभियान को लागू करने का निर्णय सरकार ने बुधवार 20 सितंबर को लिया, लेकिन 24 घंटे के अंदर सरकार का यह फैसला रद्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय से ही इस फैसले को रद्द करने का आदेश दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में 1.26 करोड़ का बड़ा ‘गैस घोटाला’ उजागर; टैंकरों से LPG चुराकर भर रहे थे सिलेंडर
तृप्ति देसाई का नया धमाका, बोलीं- वक्त आने पर दूंगी नीलम गोरहे और अशोक खरात की मुलाकात के सबूत!
कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान; महाराष्ट्र में बदले जाएंगे जिला और तालुका अध्यक्ष, 21 अप्रैल तक तय होंगे नाम
Bachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
इस वजह से रद्द हुआ अभियान
दरअसल ‘मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण’ अभियान में कुछ बदलाव किये जाने थे और इस अभियान को लेकर शुद्धि पत्र जारी किया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री और बाल विकास मंत्री के गणेशोत्सव में व्यस्त होने के कारण सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से इस फैसले को रद्द कर दिया गया है।
पढ़े क्या थे इस अभियान के उद्देश्य
इस अभियान के तहत महाराष्ट्र के सभी जिलों में महिला स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देना, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए उनकी पात्रता की जांच कर लाभार्थी महिलाओं की सूची तैयार करना, संबंधितों से आवेदन भरवाकर उन्हें लाभान्वित करना है। योजनाएं, और इस योजना के माध्यम से पूरे जिले के मिलकर ढाई लाख महिलाओं को जोड़ना। तालुका स्तर पर 30,000 महिलाओं और प्रत्येक गांव में 200 महिलाओं को अभियान में शामिल किया जाएगा। ऐसा इस अभियान का उद्देश्य था, लेकिन किसी कारणवश इस फैसले को रद्द कर दिया गया है।
Chief minister women empowerment campaign canceled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में महावितरण ने शुरू किए 307 चार्जिंग स्टेशन; ‘PowerUp EV’ ऐप से खोजें नजदीकी चार्जिंग पॉइंट
Apr 03, 2026 | 02:16 PMCBI का बड़ा खुलासा: महाराष्ट्र में साइबर फ्रॉड रैकेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में
Apr 03, 2026 | 02:11 PMराघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
Apr 03, 2026 | 02:10 PMSaoner की शान! गांधी चौक पर लहराया 125 फुट ऊंचा तिरंगा, डॉ. आशीष देशमुख ने किया ऐतिहासिक अनावरण
Apr 03, 2026 | 02:04 PMशाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
Apr 03, 2026 | 02:03 PMMumbai Oxygen Supply: मेडिकल ऑक्सीजन टेंडर पर सवाल, बढ़ी लागत और मांग को लेकर ऑडिट की मांग
Apr 03, 2026 | 01:59 PMछत्रपति संभाजीनगर में 1.26 करोड़ का बड़ा ‘गैस घोटाला’ उजागर; टैंकरों से LPG चुराकर भर रहे थे सिलेंडर
Apr 03, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













