Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़ी खबर: छत्रपति संभाजीराजे करेंगे राजनीति में एंट्री! बना रहे अपनी स्वतंत्र पार्टी

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Dec 21, 2022 | 11:25 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र (Maharahstra) की राजनीति में से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बात की प्रबल संभावना है कि छत्रपति संभाजीराजे (Chatrapati Sambhajiraje) एक स्वतंत्र पार्टी बनाकर कुछ ही दिनों में राजनीति में प्रवेश करेंगे। कुछ महीने पहले संभाजी राजे  (Chatrapati Sambhajiraje) ने स्वराज्य संगठन के माध्यम से पूरे राज्य में संगठन को संगठित करना शुरू किया। इस संगठन के कई उम्मीदवारों ने ग्राम पंचायत चुनाव में जीत हासिल की। जल्द ही संभाजी राज द्वारा विजयी प्रत्याशियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस समारोह में संभाजी राजे कोई बड़ी घोषणा कर सके हैं। 

पिछले दो दशकों से छत्रपति संभाजी राजे (Chatrapati Sambhajiraje) का कोल्हापुर की राजनीति में खासा दबदबा है। उन्होंने मराठा आरक्षण के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वराज्य संगठन की एक बैठक अगले सप्ताह पुणे में आयोजित की गई है। राज्य में कल हुए ग्राम पंचायत चुनाव में स्वराज्य संगठन के 13 सरपंच और 89 सदस्य चुने गए। इसी सभा में संभाजी राजे नए सदस्यों का अभिनंदन करेंगे और एक बड़ी घोषणा करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

आत्महत्या के 4 मामलों से दहला छत्रपति संभाजी नगर, अलग-अलग कारणों से की खुदकुशी

17 अगस्त 1666: शिवाजी महाराज का पलायन, जब मराठा शेर की दहाड़ से हिली मुगल सल्तनत की नींव

Amravati News: छत्रपति संभाजी महाराज बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, अमोल मिटकरी का प्रतिपादन

Mumbai News: अब अनिल परब के बयान पर हंगामा, महायुति ने की जोरदार आलोचना, सदन की कार्यवाही 3 बार स्थगित

संभाजी राजे (Chatrapati Sambhajiraje) को 2016 में भाजपा द्वारा नामित किया गया था। इसके बाद उन्होंने मई 2022 में राज्यसभा चुनाव में एक बार फिर निर्दलीय समर्थन देने पर जोर दिया। ठाकरे गुट ने इसका समर्थन नहीं किया और एनसीपी ने भी सतर्क रुख अपनाया। इसलिए संभाजी राजे चुनाव से हट गए। इसी समय संभाजी राजे ने स्वराज्य संगठन की स्थापना की। वे सभी पार्टियों से अलग रहने की कोशिश करते हैं। मराठा समुदाय के मजबूत समर्थन वाले छत्रपति संभाजी राजे ने बार-बार यह कहने की कोशिश की है कि वह भाजपा के सदस्य नहीं हैं, भले ही वह भाजपा प्रायोजित राज्यसभा सदस्य हैं।

Chatrapati sambhajiraje will announce new party in pune swarajya sanghatana rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2022 | 11:25 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Maharaj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.