Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CBI, ED अब ‘पिंजड़े में बंद तोता-मैना’ नहीं बल्कि ‘कानून का गहना’ हैं: नकवी

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Sep 23, 2022 | 04:29 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

रामपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब ‘पिंजड़े में बंद तोता-मैना’ नहीं बल्कि कानून का गहना” हैं। नकवी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि जो लोग जांच एजेंसियों, अदालत, सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वे खुद सवालों से घिरे हुए हैं।

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि “करप्शन के क्रान्तिकारियों”, “बेईमानी के बाहुबलियों” का बुरा वक्त चल रहा है, इसलिए वे बौखलाहट में “बेबुनियाद बयानबहादुर” बन बैठे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब ‘पिंजड़े में बंद तोता-मैना’ नहीं बल्कि ‘कानून का गहना’ हैं।

सम्बंधित ख़बरें

CBI छिपा रही Unnao Rape Case का सच? पीड़िता के वकील के दावे से मचा हड़कंप, एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप

नवभारत संपादकीय: दुष्कर्मी कुलदीप सेंगर को राहत से उठ रहे सवाल

उन्नाव रेपकांड: CBI ने किस आधार पर खटखटाया SC का दरवाजा? गिनवाई हाईकोर्ट के फैसले की 5 बड़ी खामियां

कुलदीप सेंगर की जमानत पर घमासान! CBI पहुंची सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा, ‘‘मदरसों और वक्फ के सर्वे पर सवाल करने वाले “सियासती साजिश के सूत्रधार” हैं। भय और भ्रम का माहौल बना कर लोगों का भावनात्मक शोषण करना इनकी फितरत है। किसी को न डरने की जरूरत है न डराने की। सभी के संवैधानिक अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन पर कोई हमला नहीं हो सकता।”

उनका कहना था कि पीएफआई जैसे कुछ संगठन देश के सौहार्द के ताने-बाने को ध्वस्त करने की साम्प्रदायिक साजिश कर रहे हैं, जिसे सबको मिलकर नाकाम करना है।(एजेंसी) 

Cbi ed no more caged parrot but jewels of law says mukhtar abbas naqvi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2022 | 04:29 PM

Topics:  

  • CBI
  • Mukhtar Abbas Naqvi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.