Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव लड़ने से खुश हैं सिराथू के लोग, शुरु हुआ प्रचार

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Jan 17, 2022 | 07:34 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कौशांबी : सिराथू विधानसभा (Sirathu Assembly) के डेढ़ दर्जन से अधिक गांव मे भाजपा (BJP) की जिला इकाई ने जन सम्पर्क अभियान शुरु कर दिया है। सोमवार को अभियान के तहत रामसहायपुर सहित डेढ़ दर्जन गांव में लाभार्थियों के बीच पहुंचे। प्रभारी भाजपा नेताओं ने गांव के उज्जवला, आवास और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनके माथे पर तिलक लगाया। साथ ही टीम ने भाजपा सरकार (BJP Government) की  योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पार्टी नेताओं ने इस दौरान जनता से दोबारा भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। 

इस मौके पर ग्रामीणों ने भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Maurya) के चुनाव मैदान में आने पर खुशी का खुलकर इजहार किया। गांव के लोगों के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे केशव प्रसाद मौर्य को साल 2012 के चुनाव में जीत दिलाकर विधानसभा भेजा था। जिसका प्रतिफल उन्होंने गांव-गांव तक पक्की और चौड़ी सड़कों के रूप में पाया। क्षेत्र के विकास के तहत यहां पुल निर्माण और ओवर ब्रिज बने हैं।

सम्बंधित ख़बरें

2027 के चुनाव पर केशव की भविष्यवाणी, बोले- 2047 तक SP-BSP व कांग्रेस का सफाया…

क्या BJP चलाएगी ‘घर-घर सिंदूर’ अभियान? डिप्टी सीएम ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला

अन्य जरूरी सुविधाएं भी मिलेंगी

इस भाजपा सरकार में जितना विकास कौशांबी और सिराथू का हुआ है उतना विकास किसी भी सरकार में नहीं हुआ। इस बार केशव मौर्य को चुनाव जिता कर विधानसभा भेजेंगे तो उन्हे शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं भी मिलेंगी। सिराथू विधानसभा में प्रचार के लिए निकली टीम में जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, धर्मराज मौर्य, विधायक शीतला पटेल, अरुण अग्रवाल जैसे नेताओं की प्रमुख टीमें शामिल रही। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली ने बूथ और सेक्टर स्तर पर व्यापक जनसंपर्क किया।

Bjp government will be formed again the pace of development will be faster

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2022 | 07:34 PM

Topics:  

  • Deputy CM Keshav Maurya

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.