- Hindi News »
- State »
- Bijnor Saffron Gamchha Dam Muslim Youths Set Fire To 3 Shrines There Was A Conspiracy To Defame The Kavadis
बिजनौर: भगवा गमछा बांध मुस्लिम युवकों ने 3 मजारों में लगाई आग, थी कावड़ियों को बदनाम करने की साजिश
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-Twitter-@swati_gs)
नई दिल्ली: नूपुर शर्मा के पैगंबर विवादित टिप्पणी के बाद देश के कई हिस्सों में मजहबी तनाव जारी है, ऐसे में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जो आम लोगों में असंतोष पैदा कर सकती है। दरअसल बीते रविवार को तीन मजारों पर तोड़फोड़ और आगजनी करने का मामला सामने आया है। इस वारदात का पता चलते ही स्थानीय पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि इस गिरफ्तारी से बड़ी सांप्रदायिक साजिश को अंजाम देने से रोका गया है। आइए जानते है आखिर क्या है मसला…
भगवा गमछा पहन तोड़ी मजार
आपको बता दें कि जिन दो शख्स ने मजारों पर आगजनी की वह वह मुस्लिम समुदाय के हैं जिन्हें मजार क्षतिग्रस्त करते हुए पहले स्थानीयों ने देखा, ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने पुलिस में शिकायत की है। मजहबी उलेमाओं के सामने घटनास्थल का मुआएना करने के बाद बताया गया कि मजहबी पुस्तकों को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन मजार की चादर और पर्दे जलाकर खाक कर दिए गए हैं। आरोपियों की इस हरकत के पीछे बहुत बड़ी साजिश थी जिसे पुलिस ने सफल होने से रोक दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
यूपी पुलिस का अश्लील वीडियो वायरल… हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही की आपत्तिजनक हरकतें देख अफसरों के उड़े होश
दुल्हन के एक मैसेज ने काटा बवाल, बंद कमरे में हुई दूल्हे और बारातियों की कुटाई, जानिए क्या है पूरा मामला
चाची से इश्क के चक्कर में ले ली चाचा की जान…यूपी के बिजनौर से सामने आई सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने किए कई हैरान करने वाले खुलासे
उत्तर प्रदेश के शेरकोट में कमाल और आदिल ने सिर पर भगवा कपड़ा बांधा और दो-तीन मजारों में तोड़-फोड़ कर दी। योगी जी की सरकार होने के चलते पकड़े गए वरना आरोप हिंदुओं पर लगाने की पूरी पटकथा लिखी गई थी। https://t.co/al7LegFsGG pic.twitter.com/NJmSBWVUzJ — Divya Kumar Soti (@DivyaSoti) July 25, 2022
मुस्लिम सगे भाइयों की साजिश
अब पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की पहचान कमाल और आदिल के तौर पर की है। आपको बता दें कि ये दोनों सगे भाई हैं। इन्होंने सिर पर भगवा रंग का गमछा बांध कर घटना को अंजाम दिया, जिसे देख अंदाजा लग रहा है कि कांवड़ियों को बदनाम करने के लिए ये सब किया गया। लेकिन पुलिस ने उनका पर्दाफाश कर दिया।
आज बिजनौर के अंतर्गत थाना शेरकोट में पुलिस को शाम 5 बजे सूचना मिली कि 2 लोगों ने जलाल शाह की मज़ार पर तोड़फोड़ की है तथा कुछ चादर जलाईं हैं। पुलिस वहां पहुंची तभी सूचना मिली कि उसी थाना क्षेत्र में भूरे शाह की मज़ार पर भी आगजनी और तोड़फोड़ हुई है: ADG(कानून-व्यवस्था) उ.प्र.(1/3) pic.twitter.com/qQURoHYfLv — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
आरोपियों से पूछताछ
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि इन लोगों ने न केवल जलाल शाह की मजार और भूरे शाह की मजार पर आगजनी की बल्कि कुतुब शाह की मजार को भी तोड़ा था। इसके अलावा ये यह भी कह रहे थे कि ये अभी और मजारों को भी तोड़ेंगे। इस घटना के के बारे में बताते हुए इनका लोगों से कहना था कि ऐसी मजारों का कोई फायदा नहीं होता है, इसलिए इन्होंने ऐसा किया। अब भी ये दोनों पुलिस की गिरफ्त में है और पूछताछ जारी है। अब उनसे पूछा जा रहा है कि इस तरह भगवा पहनकर मजार तोड़ने का क्या मकसद था। जरूरत पड़ने पर एटीएस भी जांच में शामिल होगी।
So МцsIims desecrated Mazar wearing Saffron clothes to show as if Hindus did it – 2 people ransacked Jalal Shah Mazar & were caught burning several ‘chadar’. Police arrested 2 brothers – Kamal & Adil. They tied a saffron coloured cloth on their heads & conducted the incident pic.twitter.com/wNaSO7nrSZ — Rosy (@rose_k01) July 24, 2022
सांप्रदायिक साजिश को किया नाकाम
दरअसल समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने घटना के संबंध में बताया,पुलिस ने फौरन इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद एडीजी ने कहा कि शेरकोट में एक बड़ी सांप्रदायिक साजिश को होने से रोक लिया गया। मजहबी स्थलों में तोड़फोड़ करने के आरोप में दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जमीनी स्तर पर अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है और सोशल मीडिया पर निगरानी बनी हुई है, ताकि महजबी दंगों को होने से रोका जाए।
Brothers Kamaal and Adil arrested for desecrating a mazaar (grave) for triggering communal tension during Kanwar Yatra. They sported saffron to blame it on Kawariyas. Incident in UP’s Bijnor pic.twitter.com/ebvEOLSec3 — Swati Goel Sharma (@swati_gs) July 25, 2022
एडीजी ने कहा
इस घटना में एडीजी के मुताबिक, “अभियुक्तों ने बताया कि शेरकोट थाना में 11:30 बजे कुतुब शाह की मजार पर भी तोड़फोड़ की गई थी, जो संज्ञान में नहीं आई। घटना दर्शाती है कि कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। सभी फील्ड अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।” ऐसे में अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
Bijnor saffron gamchha dam muslim youths set fire to 3 shrines there was a conspiracy to defame the kavadis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM













