- Hindi News »
- State »
- Big Claim Of Nawab Owner Said Bjp Leader Who Arrested Aryan And Arbaaz
नवाब मालिक का बड़ा दावा, कहा- आर्यन और अरबाज को गिरफ्तार करने वाले भाजपा कार्यकर्ता
- Written By: रवि शुक्ला

File Photo
मुंबई: क्रूज शिप ड्रग्स मामले को लेकर आर्यन खान की गिरफ़्तारी के बाद से बॉलीवुड में लगातार भूचाल आया है। एनसीबी ने आर्यन खान सहित करीब 14 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जिन्हे कस्टडी में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं अब इस मामले पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मालिक ने बड़ा दावा किया है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि, आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज को घसीट कर एनसीबी ऑफिस लाने वाला मनीष भानुशाली भाजपा का कार्यकर्ता है।
दोनों लोग भाजपा ने कार्यकर्ता
मुंबई के एनसीपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नवाब मलिक ने कहा, “शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाला व्यक्ति केसी गोसावी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। इसी के साथ वह खुद को जासूस भी बताता है।” उन्होंने कहा, “वहीं आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेट को घसीट कर एनसीबी ऑफिस लेने वाला व्यक्ति भी भाजपा का कार्यकर्ता है, उसका नाम मनीष भानुशाली है।”
भानुशाली की सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तस्वीरों को लेकर दावा करते हुए मलिक ने कहा, “इस व्यक्ति की तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस सहित कई बड़े केंद्रीय मंत्रियों के साथ है। वह बीते दिनों भी कई केंद्रीय मंत्रियों से मिला है। इसी के साथ गांधीनगर चुनाव में समय भी वह वहां के एक मंत्री के साथ मौजूद था।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में कलह की खबरों के बीच सुनेत्रा और पार्थ पवार ने प्रफुल पटेल से की मुलाकात, जानें दिल्ली में क्या हुई बात
Sunetra Pawar के एक लेटर से मचा बवाल, पार्थ की राज्यसभा सीट पर लटकी तलवार, NCP के कई बड़े फैसले होंगे रद्द?
राकांपा में बड़ा बदलाव; सुनेत्रा पवार ने चुनी नई टीम, जय पवार को संगठन में मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी
Baramati By Election: सुनेत्रा पवार की बढ़ती जा रही मुश्किलें! 30 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन
मलिक के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद
वहीं खुद पर लगे आरोप पर भाजपा नेता मनीष भानुशाली ने कहा, “एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मुझ पर गलत आरोप लगाए हैं। बीजेपी का इससे (गिरफ्तारी) से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे 1 अक्टूबर को सूचना मिली कि एक ड्रग पार्टी होनी है। मैं अद्यतन जानकारी के लिए (जहाज पर) एनसीबी अधिकारियों के साथ था।”
भाजपा समर्थक ने आगे कहा, “भाजपा में मेरा कोई आधिकारिक पद नहीं है। यह जानकारी मैंने देश के सक्रिय नागरिक होने के नाते दी। मुझे पता चला कि पिछले महीने नवाब मलिक के एक रिश्तेदार को एनसीबी ने ड्रग मामले में पकड़ा था।”
I don't have any official position in BJP. I gave this information as being an active citizen of the country. I got to know that last month one of Nawab Malik's relatives was held by NCB in a drug case: Manish Bhanushali, BJP worker — ANI (@ANI) October 6, 2021
शाहरुख खान को निशाना बनाया गया
एनसीपी नेता ने शाहरुख खान को फंसाने का दावा करते हुए कहा, “आर्यन खान की गिरफ्तारी फर्जी है। पिछले एक महीने से क्राइम रिपोर्टरों को सूचना प्रसारित की जा रही थी कि अगला निशाना अभिनेता शाहरुख खान हैं।”
NCB ने फर्ज़ीवाड़ा किया
मलिक ने कहा, “यह पूरा फर्ज़ीवाड़ा है। एक ग्राम ड्रग्स भी जहाज़ में ज़ब्त नहीं हुई, ना ट्रमिनल पर ना ही किसे के पास से। जिस जगह पर छापा होता है वहां पंचनामा किया जाता है लेकिन वहां कोई पंचनामा नहीं हुआ। फ्रेम करने के लिए NCB ने फर्ज़ीवाड़ा किया।”
Big claim of nawab owner said bjp leader who arrested aryan and arbaaz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज पर UN में बड़ा उलटफेर! चीन-रूस-फ्रांस की चाल से अमेरिका का प्लान ध्वस्त, क्या रूक जाएगा महायुद्ध?
Apr 03, 2026 | 04:10 PMजल जीवन मिशन; छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी का सख्त रुख, देरी करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश
Apr 03, 2026 | 04:02 PMवैशाख के महीने में इन चीजों के दान से मिलेगा अक्षय-पुण्य, साल भर बनी रहेगी भगवान की कृपा
Apr 03, 2026 | 04:02 PMNathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
Apr 03, 2026 | 03:57 PMकल रात से LPG सिलेंडर की लाइन में खड़े हैं लोग, मुंबई के मालवणी में गैस एजेंसी मालिक की पिटाई!
Apr 03, 2026 | 03:57 PMNCP में कलह की खबरों के बीच सुनेत्रा और पार्थ पवार ने प्रफुल पटेल से की मुलाकात, जानें दिल्ली में क्या हुई बात
Apr 03, 2026 | 03:57 PMअसम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ
Apr 03, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













