Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भायंदर से वसई रो-रो सेवा का उद्घाटन, जानें कितना है किराया और कैसी है सुविधा

  • By अनिल सिंह
Updated On: Feb 20, 2024 | 04:52 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • 20 मिनट में तय होगा डेढ़ घंटे का सफर

Bhayandar to Vasai Ro-Ro service: भायंदर से वसई (Bhayandar to Vasai) जलमार्ग से आने -जाने के लिए बहुप्रतीक्षित रो-रो सेवा (Ro-Ro service) का उद्घाटन मंगलवार को सांसद राजन विचारे के हाथों भायंदर जेट्टी पर संपन्न हुआ। इसके साथ ही अब जल परिवहन के माध्यम से 15 से 20 मिनट में ही भायंदर से वसई जाना आसान हो गया है। इस सेवा को शुरू करने के लिए सांसद विचारे विगत 9 वर्षों से सतत प्रयत्नशील थे। मे.सुवर्ण दुर्ग शिपिंग एंड मरीन सर्विसेस प्रा.ली कंपनी को रो -रो फेरीबोट सेवा संचालित करने का ठेका महाराष्ट्र सागरी मंडल ने दिया है। रो-रो सेवा शुरू होने से यातायात पर भी असर पड़ेगी और ट्रैफिक जाम की समस्या पर कुछ हद तक अंकुश लगेगी। इससे स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है।

रो-रो सेवा के फायदे
मीरा भायंदर के नागरिकों को वसई जाने के लिए मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग से करीब 40 किलोमीटर का रास्ता डेढ़ से दो घंटे में तय करना पड़ता था। ट्रैफिक जाम की स्थिति में और भी अधिक समय लगता और व्यर्थ ईंधन और पैसे खर्च करना पड़ता था। साथ ही वातावरण में प्रदूषण भी फैलती थी। अब इन सब समस्याओं से छुटकारा मिलेगी। 40 किलोमीटर का यह सफर अब जलमार्ग से मात्र साढ़े तीन किलोमीटर में सिमट गया है। जिस से 15 से 20 मिनट में ही भायंदर से वसई पहुंचा जा सकेगा। इससे पर्यावरण और पर्यटन प्रेमियों को रो -रो सेवा से अधिक फायदा होने की बात सांसद राजन विचारे नही कही है।

सम्बंधित ख़बरें

जहर देकर 400 से अधिक वृक्षों की हत्या, भायंदर पश्चिम के कोपरा गांव परिसर का मामला

भायंदर में असल में हुआ टीवी सीरियल जैसा ड्रामा, बहू ने रची साज़िश उड़ाए सास के जेवर

इजरायल भेजने के नाम पर 200 बेरोजगारों से ठगी, भायंदर में बड़े फर्जीवाड़ा पर एक्शन

घर के दरवाजे तक पहुंचा तेंदुआ, दहशत में भायंदर का खाड़ीवर गांव, CCTV में कैद खौफनाक तस्वीर

रो-रो सेवा के उद्घाटन के अवसर पर सांसद विचारे के साथ शिवसेना (यूबीटी) जिलाप्रमुख प्रभाकर म्हात्रे, उपजिला प्रमुख लक्ष्मण जंगम, अजित गंडोली, शेखर पाटील, जिला संगठक स्नेहल सावंत, उपजिला संगठक प्राची पाटील, शहर संगठक तेजस्वी पाटील, जिला सचिव राजेश सिंह, शहरप्रमुख जितेंद्र पाठक, प्रशांत सावंत, उपशहर प्रमुख विनायक नलावडे, अशोक मोरे, आस्तिक म्हात्रे, पूर्व उप महापौर प्रवीण पाटील, ठामपा के पूर्व नगरसेवक संजय दलवी, शाखाप्रमुख संतोष पोतदार, संदीप पाटील, संदीप तांबे, नरेंद्र उपरकर, उपशाखाप्रमुख उमेश आंबेरकर, उपशहर संगठक अस्मिता पाटील और अन्य शिवसेना पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रो -रो सेवा की टिकट दर सूची (अ.क्र.  यात्री और वाहन विवरण  टिकट की कीमत)
1. मोटरसाइकिल (ड्राइवर के साथ) 60 रुपए
2. खाली थ्री व्हीलर रिक्शा मिनीडोर (ड्राइवर के साथ) रु. 100/-
3. चार पहिया वाहन (कार) (ड्राइवर के साथ) रु. 180/-
4. मछली, पक्षी, मुर्गी, फल आदि (प्रति टोकरी) और कुत्ता, बकरी, भेड़ (प्रति संख्या) रु. 40/-
5. यात्रा करने वाला वयस्क (12 वर्ष से अधिक) रु. 30/-
6. छोटे यात्री (3 से 12 वर्ष तक) रु. 15/-

Bhayandar to vasai ro ro service inaugurated know the fare and facility

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2024 | 04:49 PM

Topics:  

  • Bhayandar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.