Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के राजू शेट्टी का ऐलान, महाविकास अघाड़ी से तोड़ा नाता

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Apr 05, 2022 | 11:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे (महाराष्ट्र). स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (Swabhimani Shetkari Sangathan) के प्रमुख राजू शेट्टी (Raju Shetti) ने मंगलवार को कहा कि उनके संगठन ने विभिन्न कृषि मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) (Mahavikas Aghadi) से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कोल्हापुर में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जिसने अपने एकमात्र विधायक देवेंद्र भोयर को पार्टी से हटाने के कदम का भी समर्थन किया। कोल्हापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए शेट्टी ने किसानों और कृषि संकट के प्रति सत्तारूढ़ सरकार की उदासीनता पर एमवीए के साथ संबंध तोड़ने की घोषणा की।

शेट्टी ने कहा, “स्वाभिमानी शेतकरी पक्ष का गठन किसानों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान को बहाल करने के लिए किया गया था। आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन इसकी किसी को परवाह नहीं है। हम उनका सम्मान बहाल करना चाहते हैं और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना चाहते हैं और इसीलिए स्वाभिमानी शेतकरी संगठन का गठन किया गया था।”

सम्बंधित ख़बरें

नगर परिषदों में अब सभापति की बारी, 30 जनवरी को गोंदिया-तिरोड़ा में विषय समितियों का चुनाव

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation को मिलेगा नया महापौर, फरवरी को होगी विशेष सभा

Pune Fraud: दान-धर्म और बिस्किट बांटने के बहाने ठगी, मोशी में बुजुर्ग शिकार

Pune: पासवर्ड अपडेट करते ही खाली हो गया बैंक अकाउंट, देहूगांव में साइबर ठगी का मामला

उन्होंने कहा कि यह संगठन किसानों के आंदोलन को मजबूत करने के लिए चुनावी राजनीति में उतरा और किसानों के लिए लाभ सुनिश्चित करने के लिए पार्टियों के साथ गठबंधन किया गया।

शेट्टी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने एमवीए के साथ सभी संबंधों को तोड़ने का फैसला किया है। भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के निर्णय से किसानों को नुकसान हुआ है। संशोधित कानून के अनुसार किसानों को अब केवल 30 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा।”

शेट्टी ने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य सरकार दो किस्तों में उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) का भुगतान करने के फैसले को वापस ले। शेट्टी ने कहा कि वह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेंगे ताकि उनका नाम प्रस्तावित एमएलसी सूची से हटा दिया जाए। (एजेंसी)

Announcement of raju shetti of swabhimani shetkari sangathan broke ties with mahavikas aghadi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2022 | 11:19 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra Politics
  • Raju Shetti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.