- Hindi News »
- State »
- Anil Deshmukh Told The Court Eds Investigation Based On The Claims Of The Accused Of Murder And Extortion
अनिल देशमुख ने अदालत से कहा, ईडी की जांच हत्या व जबरन वसूली के आरोपियों के दावों पर आधारित
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित धन शोधन मामले में उनके खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही ऐसे लोगों के दावों पर आधारित है जोकि खुद हत्या और जबरन वसूली जैसे संगीन अपराधों के आरोपी हैं। न्यायमूर्ति नितिन जमादार और न्यायमूर्ति एस वी कोतवाल की पीठ ने देशमुख की याचिका पर दोनों पक्षों को विस्तार से सुनने के बाद कहा कि इस पर आदेश बाद में सुनाया जायेगा।
देशमुख ने इस याचिका में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उन्हें जारी किए गए समन और मामले में पूरी कार्यवाही रद्द करने का अनुरोध किया है। प्रवर्तन निदेशाल के समक्ष पेश होने में नाकाम रहे देशमुख ने अपने वकील के माध्यम से कहा कि वह कल जांच एजेंसी के सामने पेश होना चाहते हैं लेकिन एजेंसी उनके खिलाफ असहयोग भरा रवैया अपनाने की छवि बना रही है।
ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमन लेखी ने अदालत से कहा कि यदि देशमुख द्वेष का आरोप लगा रहे हैं, तो उन्हें ऐसे लोगों को अपनी याचिका में पक्षकार बनाना चाहिए, जिन पर वह ”हत्यारे और जबरन वसूली करने वाला” होने का आरोप लगा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BMC Property Tax से 7,309 करोड़ की वसूली, प्लॉट कैटेगरी में बड़ा बकाया
BMC की नई पहल ‘Muvi Trap’ लॉन्च, मच्छरों की बढ़ती समस्या पर लगेगा ब्रेक
गोरेगांव के Motilal Nagar Redevelopment Project, 1 लाख करोड़ निवेश से बदलेगी मुंबई की तस्वीर
अश्विनी भिड़े का KEM Hospital दौरा, HMIS लागू कर स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटेक
देशमुख की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने पीठ से कहा कि उनके खिलाफ दलीलें मनगढ़ंत हैं। चौधरी ने पीठ से अन्य राहतों के अलावा ईडी द्वारा राकांपा नेता को जारी किए गए समन रद्द करने का अनुरोध किया। लेखी ने हालांकि इस बात से इंकार किया कि केंद्रीय एजेंसी की जांच दुर्भावनापूर्ण या निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन थी। लेखी ने कहा कि देशमुख कानून से ऊपर नहीं हैं और ईडी के सामने पेश होने और उसके समन का जवाब देने के लिए उत्तरदायी हैं।
देशमुख ने ईडी के समक्ष व्यक्तिगत पेशी से छूट का अनुरोध अदालत से किया। देशमुख ने मामले में उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के लिए ईडी और सीबीआई को अंतरिम निर्देश देने का भी अनुरोध किया। सीबीआई द्वारा इस साल 21 अप्रैल को राकांपा नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने देशमुख और अन्य के खिलाफ जांच शुरू की है।
सीबीआई ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच (पीई) के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी। परमबीर सिंह जबरन वसूली के आरोपों का सामना कर रहे हैं जिसकी जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की जा रही है। (एजेंसी)
Anil deshmukh told the court eds investigation based on the claims of the accused of murder and extortion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद! इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा पंचामृत, नोट करें रेसिपी
Apr 18, 2026 | 12:18 PMसत्ता में रहने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल…विपक्ष ने नाकाम की साजिश, प्रियंका गांधी ने बताया लोकतंत्र की जीत
Apr 18, 2026 | 12:17 PMBMC Property Tax से 7,309 करोड़ की वसूली, प्लॉट कैटेगरी में बड़ा बकाया
Apr 18, 2026 | 12:16 PMब्रेकअप ने बनाया प्लेबॉय, अमरावती का अयान अहमद द कैफे रॉयल 10 के अंधेरे में करता था घिनौना खेल
Apr 18, 2026 | 12:11 PM2 महीने पहले अखिलेश यादव को पिलाई थी चाय…अब पहुंचे फूड सेफ्टी अधिकारी, कहा- सील होगी दुकान
Apr 18, 2026 | 12:06 PMअब AI ढूंढेगा नई दवाएं, बीमारी का इलाज होगा तुरंत? जानिए GPT-Rosalind क्या है
Apr 18, 2026 | 12:06 PMSBI ATM के बाहर घोड़े का ‘हंगामा’, दरवाजा तोड़ने की कोशिश का वीडियो वायरल
Apr 18, 2026 | 12:05 PMवीडियो गैलरी

2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM













