Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा-जेडीयू में रार! संजय जायसवाल ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, ललन सिंह ने किया पलटवार 

  • By रवि शुक्ला
Updated On: Jun 18, 2022 | 09:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: अग्निपथ को लेकर बिहार में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। उपद्रवियों ने एक दर्जन स ज्यादा ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया है, सैकड़ो वाहनों को भी जला दिया गया। इसी के साथ वह लगातार भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और नेताओं को निशाना बनाया जारहा है साथ ही उनके घरो पर हमला किया जारहा है। राज्य में चल रही इस हिंसा को लेकर सत्ता में साझेदार भाजपा और जेडीयू आमने सामने आ गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए, अपनी सहयोगी पार्टी पर सवाल खड़े किये हैं।

जायसवाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि, “एक बड़ी साजिश के तहत विपक्षी पार्टियों  के साथ-साथ हमारी सहयोगी पार्टी पूरे बिहार को जलवा रही है। बीजेपी नेताओं और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। उन्‍होंने लॉ एंड आर्डर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, “पुलिस अगर चाहती तो प्रदर्शनकारियों को रोका जा सकता था, लेकिन इनके सामने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और ये लोग देखते रहे।”

किसी को कोई दिक्कत तो करें बात 

भाजपा सांसद ने कहा कि, अग्निपथ योजना से अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह सरकार से, हमसे आकर बात करें। उसकी आशंका जा निराकरण किया जाएगा। लेकिन उसके बजाय भाजपा को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे कार्यालय पर हमला किया कर जलाया जा रहा है।”

जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह और कोष अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोलते हुए जायसवाल ने कहा, “विरोध करने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन प्रशासन के इशारे पर लोगों को निशाना बनाना, पुलिस के साथ एक विशेष पार्टी के कार्यालयों को दर्शकों के रूप में कार्य करना गलत है। जो भारत में नहीं हो रहा वह बिहार में हो रहा है। मैं इसका विरोध करता हूँ।”

Nothing wrong with opposing, but targeting people at the behest of administration,torching offices of a particular party with police acting as spectators is wrong. What isn't happening in India is happening in Bihar. I oppose it: Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal on Agnipath protest pic.twitter.com/FNKFXZgEqO — ANI (@ANI) June 18, 2022

भाजपा राज्यों में भी हो रही हिंसा 

भाजपा अध्यक्ष के लगाए आरोप पर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार किया है, उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में हो रही हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, “अग्निपथ योजना पर संदेह दूर करने के बजाय भाजपा प्रशासन पर आरोप लगा रही है। नीतीश कुमार प्रशासन को संभालने में सक्षम हैं। भाजपा के संजय जायसवाल से सबक की जरूरत नहीं। भाजपा राज्यों में हिंसा के खिलाफ कुछ भी क्यों नहीं? ऐसी प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वह स्थिर नहीं है।”

Instead of clearing doubts on Agnipath scheme BJP accusing administration.Nitish Kumar capable of handling admin. Lessons from BJP's Sanjay Jaiswal not needed.Why not anything against violence in BJP states? Such a reaction shows that he's not stable:Bihar JDU chief Ranjiv Ranjan pic.twitter.com/a5AGw0g9gf — ANI (@ANI) June 18, 2022

सामान्य हो रहे हालात

अग्निपथ योजना के विरोध पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा, “स्थिति फिर से सामान्य हो रही है। तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। केंद्र ने युवाओं के लिए एक अच्छी योजना बनाई है, इससे उन्हें कई लाभ मिलेंगे। हम बिहार के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।”

Bihar | Situation is getting normal again. Vandalism & arson incidents are unfortunate. The Centre has made a good scheme for youth, it'll provide them many benefits. We appeal to the people of Bihar to maintain peace:Deputy CM Tarkishore Prasad on protest against Agnipath scheme pic.twitter.com/3nQIY90yrU — ANI (@ANI) June 18, 2022

अब तक 620 लोग गिरफ्तार 

राज्य के एडीजी संजय सिंह ने बताया कि, “बिहार में हुई हिंसा को लेकर अब तक 620 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 140 को शनिवार को हिरासत में लिया गया है। इसी के साथ हिंसा फ़ैलाने वालों के खिलाफ 130 एफआईआर भी दर्ज किया गया है।” वहीं अग्निपथ योजना को लेकर राज्य चुनाव विभाग में तैनात उप सचिव आलोक कुमार को एक व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Agnipath scheme violence bihar news jdu bjp lallan singh sanjay jaiswal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2022 | 09:19 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • BJP
  • Lallan Singh

सम्बंधित ख़बरें

1

BJP में एंट्री के पीछे क्या है असली वजह? प्रज्ञा सातव ने खुद खोला राज, बोलीं- सोनिया-राहुल गांधी…

2

‘हराम में भी राम…’ संसद में AAP नेता के बयान पर भड़की भाजपा, आधी रात को सदन में भारी बवाल

3

भगवान राम पर TMC विधायक के विवादित बयान से भड़का सियासी तूफान, BJP नेता कदम बोले- सस्ती लोकप्रियता..

4

हरियाणा में मैंने हिंदू औरत का घूंघट उतारा होता तो… नीतीश के हिजाब विवाद पर उमर अब्दुल्ला का बयान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.