गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया एंटी इंडिया नैरेटिव फैलाने का आरोप
Gaurav Bhatia Press Conference: गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अमेरिका की एक रिपोर्ट का हवाला देकर भारत को बदनाम करने और ‘एंटी-इंडिया नैरेटिव’ को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं
- Written By: सजल रघुवंशी
Gaurav Bhatia Target Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अमेरिका की एक रिपोर्ट का हवाला देकर भारत को बदनाम करने और ‘एंटी-इंडिया नैरेटिव’ को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि वह भारी मन से यह बात रख रहे हैं क्योंकि कांग्रेस ने एक ऐसा पोस्ट साझा किया है जिसमें यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है। भाटिया ने आरोप लगाया कि इस रिपोर्ट में भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिफारिश डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन को भेजी गई थी।