अब मैं भी खुश हूं…तलाक के 9 महीने बाद युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, RJ महवश संग डेटिंग रूमर्स पर कही ये बात
Yuzvendra Chahal Interview: धनश्री वर्मा से तलाक के 9 महीने बाद युजवेंद्र चहल ने पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
युजवेंद्र चहल, धनर्श्री वर्मा आरजे महवश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Yuzvendra Chahal React On Divorce and Dating Rumors: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मार्च 2025 में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक लेने के बाद अब करीब 9 महीने बाद चहल ने इस रिश्ते पर खुलकर बात की है। हाल ही में मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि यह उनकी जिंदगी का एक बीता हुआ अध्याय है और अब वह उससे आगे बढ़ चुके हैं।
युजवेंद्र चहल ने इंटरव्यू में कहा, “ये मेरी जिंदगी का एक चैप्टर था, जो अब खत्म हो चुका है। मैंने अब वो जगह छोड़ दी है। मैं वहां फंसा नहीं रहना चाहता।” चहल के इस बयान से साफ है कि वह बीते रिश्ते को पीछे छोड़कर अपनी वर्तमान और भविष्य की जिंदगी पर फोकस कर रहे हैं।
युजवेंद्र चहल ने 9 महीने बाद तलाक पर किया रिएक्ट
उन्होंने आगे कहा, “मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं और वो अपनी जिंदगी में खुश है। किसी को दुखी करके किसी को क्या मिलेगा?” चहल के मुताबिक, दोनों ने अपनी-अपनी राहें चुन ली हैं और अब एक-दूसरे के लिए कोई कड़वाहट नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
June OTT Release: ‘भूत बंगला’ से ‘राजा शिवाजी’ तक, जून में ओटीटी पर रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज
Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, इंस्टा पर स्टोरी लगाकर दी श्रद्धांजलि
Salman Khan का ‘काला हिरण’ पर बड़ा एक्शन, मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस
फिल्मों में नहीं थी कोई दिलचस्पी, लेकिन किस्मत ने बना दिया निर्देशक, जानें Mani Ratnam की कहानी
इंटरव्यू के दौरान युजवेंद्र चहल ने उस टी-शर्ट पर भी बात की, जिसे लेकर काफी चर्चा हुई थी। तलाक के समय कोर्ट में उन्होंने “बी योर ओन शुगर डैडी” लिखी टी-शर्ट पहनी थी, जिसे सोशल मीडिया पर धनश्री की एलिमनी से जोड़कर देखा गया। इस पर चहल ने कहा, “कोर्ट से बाहर निकलते ही ये बात वहीं खत्म हो गई थी।” उनके मुताबिक, उस पल को बेवजह ज्यादा तूल दिया गया।
हालांकि चहल ने यह भी स्वीकार किया कि तलाक का दौर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने खुलासा किया कि इस दौरान वह डिप्रेशन से गुजर रहे थे। चहल ने कहा, “जब मेरा तलाक हो रहा था, तब मेरा दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा था। इसी वजह से मैंने पिछले साल कुछ बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट भी छोड़ दिए थे।” उन्होंने बताया कि हरियाणा में उनके मेंटर अनिरुद्ध सर ने इस मुश्किल समय में उनका काफी साथ दिया और मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद की।
ये भी पढ़ें- Anupam Kher Statement: बचपन एनालॉग था, आज जिंदगी डिजिटल है, अनुपम खेर का दिल छू लेने वाला बयान
आरजे महवश संग अपने डेटिंग रूमर्स पर भी तोड़ी चुप्पी
इसके अलावा चहल ने आरजे महवश के साथ अपने डेटिंग रूमर्स पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ कहा कि वह फिलहाल सिंगल हैं। चहल ने यह भी बताया कि उन्होंने एक बार डेटिंग ऐप पर अकाउंट बनाया था, लेकिन वह उन्हें समझ नहीं आया, इसलिए बाद में उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। फिलहाल, युजवेंद्र चहल अब अपनी जिंदगी के नए फेज में हैं, जहां वह बीते दर्द को पीछे छोड़कर खुद को खुश और संतुलित रखने की कोशिश कर रहे हैं।
