Ammy Virk Stranded In UAE: एमी विर्क का छलका दर्द, ईरान-इजरायल तनाव के बीच यूएई में फंसा परिवार
Ammy Virk UAE: एमी विर्क ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी और छह साल की बेटी यूएई में फंसी हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर परिवार और अन्य प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
- Written By: सोनाली झा
एमी विर्क (फोटो-सोशल मीडिया)
Ammy Virk Family Stuck In UAE: मिडिल ईस्ट में बढ़ते ईरान-इजरायल तनाव के बीच पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क ने एक भावुक पोस्ट साझा कर सभी को चिंतित कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसा हुआ है और हालात को लेकर वह बेहद परेशान हैं। एमी विर्क की पत्नी और उनकी छह साल की बेटी फिलहाल यूएई में हैं और मौजूदा हालात के कारण भारत वापस नहीं लौट पा रही हैं। एक पिता और पति के रूप में सिंगर का दिल चिंता से भरा हुआ है।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में एमी ने लिखा कि यूएई की स्थिति उनके दिल पर गहरा असर डाल रही है। उन्होंने अपनी बेटी की बात को शेयर करते हुए बताया कि पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं बहुत मजबूत बच्ची हूं, पापा, चिंता मत करो। एमी ने कहा कि किसी भी पिता के लिए अपनी बेटी की ऐसी बातें सुनना बेहद मुश्किल होता है।
भावुक हुए सिंगर
एमी विर्क ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कलाकार खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन आखिरकार वे भी परिवार वाले इंसान ही होते हैं। हर खबर उन्हें व्यक्तिगत रूप से परेशान कर रही है। उन्होंने माना कि इस तरह की अनिश्चित परिस्थितियों में भावुक और तनावग्रस्त होना स्वाभाविक है। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके परिवार की सलामती की दुआ कर रहे हैं। सिंगर ने सिर्फ अपने परिवार ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए भी दुआ की अपील की है जो इस संकट के बीच फंसे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Govinda के करियर का टर्निंग पॉइंट बने थे पहलाज निहलानी, डांस टैलेंट देखकर सौंप दी थी पहली बड़ी फिल्म
Aruna Irani ने सुनाया दिलचस्प किस्सा, बोलीं- वेफर्स खाते-खाते मिला था फिल्मों में काम करने का पहला मौका
‘बहुत मार खाई है’, Triptii Dimri ने सुनाए बचपन के मजेदार किस्से, ‘मां बहन’ के प्रमोशन में किया खुलासा
Peddi Release: पेड्डी रिलीज होते ही नंगे पैर तिरुमाला मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर, माथा टेककर लिया आशीर्वाद
अन्य परिवारों के लिए भी की प्रार्थना
एमी विर्क ने लिखा कि कई अन्य परिवार भी इसी डर और चिंता से गुजर रहे हैं। उनकी प्रार्थनाएं हर उस व्यक्ति के लिए हैं जो इस हालात से प्रभावित है। एमी विर्क ने यूएई के अधिकारियों और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। अंत में सिंगर ने सभी परिवारों की सुरक्षित वापसी की कामना की। मौजूदा हालात ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि वैश्विक तनाव का असर सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आम लोगों और उनके परिवारों पर भी गहरा प्रभाव डालता है।
