Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खिलाड़ियों के लिए गुड न्यूज, लेह में बनेगा दुनिया का पहला ऊंचाई पर स्थित पैरा स्पोर्ट्स सेंटर

लेह में बनाए जाने वाले इस पैरा स्पोर्ट्स सेंटर में खिलाड़ी तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, नेत्रहीन फुटबॉल, बोकिया, केनोइंग, साइकिलिंग, घुड़सवारी और गोलबॉल जैसे खेलों का अभ्यास कर सकेंगे।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Nov 12, 2024 | 04:00 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लेह : दुनिया का पहला ऊंचाई पर स्थित पैरा खेल केंद्र लद्दाख के लेह में स्थापित किया जायेगा। इस पैरा स्पोर्ट्स सेंटर का मकसद साल 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले पैरालम्पिक से पहले खिलाड़ियों में कौशल और आत्मविश्वास भरना है। लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवेलपमेंट काउंसिल, लेह और आदित्य मेहता फाउंडेशन के बीच इस संबंध में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

इसे लेकर काउंसिल के मुख्य कार्यकारी काउंसिलर एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने कहा ,‘‘ यह हमारे लिये काफी गर्व का पल है कि पैरा खेलों में दुनिया का पहला ऊंचाई पर स्थित केंद्र लेह में बन रहा है । भारतीय पैरा एथलीटों ने 2024 पेरिस पैरालम्पिक में 29 पदक जीते जो हमारे देश में मौजूद प्रतिभाओं की बानगी है ।”

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में रखता है तो ठीक, नहीं तो PCB मांगेगा भीख! जानिए कारण

सम्बंधित ख़बरें

83 प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस ले केंद्र सरकार; अमित शाह के लद्दाख दौरे से पहले सोनम वांगचुक की मांग

लद्दाख के लिए ऐतिहासिक दिन! अब 2 नहीं बल्कि होंगे 7 जिले; LG सक्सेना ने 5 नए जिलों के गठन पर लगाई मुहर

लद्दाख में कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब ग्रेजुएट लेवल पदों पर कर सकेंगे आवेदन

मई में खत्म होगा लद्दाख का इंतजार! नितिन गडकरी ने दिया ज़ोजी-ला सुरंग पर सबसे बड़ा अपडेट

सेंटर में इन खेलों का अभ्यास कर सकेंगे खिलाड़ी

लेह में बनाए जाने वाले इस पैरा स्पोर्ट्स सेंटर में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, नेत्रहीन फुटबॉल, बोकिया, केनोइंग, साइकिलिंग, घुड़सवारी और गोलबॉल जैसे खेलों का अभ्यास खिलाड़ी कर सकेंगे। इसके साथ ही जूडो, पावरलिफ्टिंग, नौकायन, निशानेबाजी, वॉलीबॉल, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, ट्रायथलन, व्हीलचेयर बास्केटबॉल, व्हीलचेयर तलवारबाजी, व्हीलचेयर रग्बी और व्हीलचेयर टेनिस का अभ्यास भी किया जा सकेगा। इस पैरा स्पोर्ट्स सेंटर को लेकर खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेला भारत तो आईसीसी को भुगतना पड़ेगा खामियाजा, पीसीबी ने दी चेतावनी!

पेरिस 2024 पैरालंपिक में शानदार रहा भारत का प्रदर्शन

गौरतलब है कि 28 अगस्त से 8 सितंबर तक फ्रांस की राजधानी में आयोजित पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारत की ओर से रिकॉर्ड 84 पैरा-एथलीटों ने हिस्सा लिया। यहां पैरालंपिक इतिहास में अपना सबसे सफल प्रदर्शन करते हुए भारत ने कुल 29 पदक जीते, जिसमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल रहे। इन खेलों में अवनि लेखरा पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

World first high altitude para sports center to be built in leh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 03:59 PM

Topics:  

  • Ladakh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.