- Hindi News »
- Sports »
- World Cup 2023 Ind Vs Aus Final Team India Shah Rukh Khan
ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप जीत के बाद शाहरुख खान ने की टीम इंडिया की प्रशंसा, कहा- दिखाया शानदार जज्बा
- Written By: मृणाल पाठक

टीम इंडिया और शाहरुख खान
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने विश्व कप फाइनल (World Cup 2023 Final) में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद कहा कि टीम इंडिया (IND vs AUS) ने टूर्नामेंट में जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे उसने शानदार ‘जज्बा और दृढ़ता’ दिखाई।
रविवार को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीत हासिल की जिससे टूर्नामेंट में मेजबान टीम का विजय अभियान भी समाप्त हो गया। ट्रेविस हेड के 120 गेंदों पर 137 रन की मदद से आस्ट्रेलियाई टीम ने 241 रन का लक्ष्य केवल 43 ओवर में हासिल कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
World Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
अपने परिवार के साथ स्टेडियम में मौजूद शाहरुख ने क्रिकेट में देश की खेल विरासत पर सभी को गर्व महसूस कराने के लिए भारतीय टीम को धन्यवाद दिया। शाहरुख ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘जिस तरह से भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में खेली वह सम्मान की बात है और उन्होंने शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई।”
उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल है और इसमें हमेशा एक या दो दिन खराब होते हैं। दुर्भाग्य से यह आज हुआ… लेकिन क्रिकेट में हमारी खेल विरासत पर हमें इतना गौरवान्वित कराने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद… आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं। प्यार और सम्मान। आप हमें एक गौरवांवित राष्ट्र बनाते हैं।” शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी और बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम भी मौजूद थे। स्टेडियम में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अपने परिवार के साथ मौजूद थे। (एजेंसी)
World cup 2023 ind vs aus final team india shah rukh khan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














