-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Who Will Be Face To Face In The Final Of Under 19 World Cup 2022 How Was The Performance Of The Indian Team In The World Cup Know
अंडर-19 विश्व कप 2022 के फाइनल में कौन होगा आमने सामने? वर्ल्डकप में कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन, जानिए
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
-विनय कुमार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच U-19 वर्ल्डकप (IND U-19 vs AUS U-19 ICC World Cup, 2022) का सेमीफाइनल खेला जाएगा। जीतने वाली टीम इस ताजा टूर्नामेंट की दूसरी फाइनलिस्ट टीम होगी। और उसके बाद फाइनल मुकाबले में, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच (ENG U-19 vs AFG U-19) होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की जीतने वाली टीम के बीच तगड़ी जंग होगी। आइए जानें भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए मैचों में कैसी रही यात्रा।
भारतीय टीम की यात्रा
भारत की अंडर,-19 टीम ने ICC U-19 World Cup, 2022 के ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेले हैं। और, तीनों मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की। पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को (IND U-19 vs SA U-19) 45 रनों से हराया। इस मैच के बाद भारतीय टीम में कोरोना संक्रमण हुआ, टीम के कप्तान यश ढुल,(Yash Dhull Captain U-19 Team India) समेत 5 खिलाड़ी ग्रुप स्टेज से बाहर हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
कप्तान और इन खिलड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद भारत की टीम का प्रदर्शन जानदार रहा। फिर भारत ने आयरलैंड को (IRE U-19 vs IND U-19) 174 रनों से हराया, उसके बाद यूगांडा को (UGA U-19 vs IND U-19) 326 रनों से धूल चटाई। और उसके बाद टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत की टीम ने पिछले सीजन की चैंपियन बांग्लादेश की टीम को (BAN U-19 vs IND U-19) 5 विकेट से हराया।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के महानायक
विक्की ओस्तवाल (Vicky Ostwal) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में 5 विकेट झटककर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (Player of The Match) चुना गया। भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल (Yash Dhull Captain U-19 Team India) ने इस मैच में 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
आयरलैंड के खिलाफ (IRE U-19 vs IND U-19) हरनूर सिंह (Harnoor Singh) प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उस मुकाबले में उनके बल्ले से 88 रन निकले थे। अंगक्रिश रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने भी जानदार बल्लेबाजी की थी, और 79 रन बनाए थे। बोलिंग में कौशल ताम्बे, अनीश्वर गौतम (Anishwar Gautam) और गर्व सांगवान (Garv Sangwan) ने 2-2 विकेट गिराए।
यूगांडा के खिलाफ (UGA U-19 vs IND U-19) राज बावा (Raj Bawa) ने 162 रनों की विराट और रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। अंगक्रिश रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने लगातार दूसरे मैच में जबरदस्त बैटिंग की और 144 रन बनाए। इस मुकाबले में भारत की कप्तानी कर रहे निशांत सिंधु (Nishant Sindhu) ने 4 विकेट गिराए।
बांग्लादेश के खिलाफ (BAN U-19 vs IND U-19 Quarter Final ICC World Cup, 2022) क्वार्टर फाइनल में रवि कुमार (Ravi Kumar) ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ रहे। रवि कुमार ने 7 ओवर की गेंदबाज़ी में सिर्फ 14 रन दिए और 3 विकेट उड़ाए। अंगक्रिश रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने इस मैच में भी 44 रनों की बढ़िया खेली।
Who will be face to face in the final of under 19 world cup 2022 how was the performance of the indian team in the world cup know
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
Jun 24, 2026 | 08:06 PMआगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 08:00 PMपाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 07:55 PMICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Jun 24, 2026 | 07:52 PMहोटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
Jun 24, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














