Who is Sarpreet Singh: सरप्रीत सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रचा इतिहास, पिता चलाते हैं किराने की दुकान
Sarpreet Singh: न्यूजीलैंड के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे सरप्रीत सिंह का जन्म 20 फरवरी 1999 को ऑकलैंड में हुआ था। भारतीय मूल के इस फुटबॉलर की जड़ें पंजाब के जालंधर से जुड़ी हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सरप्रीत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Sarpreet Singh FIFA World Cup 2026: इस वक्त भारत में सरप्रीत सिंह का नाम चर्चा में बना हुआ है। इसके पीछे का कारण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उनका न्यूजीलैंड के लिए खेलना है। वो फुटबॉल की दुनिया में भारतीय मूल के फीफा वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि 16 जून को सरप्रीत सिंह ने ईरान के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए मुकाबला खेला। इस दौरान उन्होंने मैदान पर 90 मिनट तक जमकर पसीना बहाया।
हांलाकि दूसरे हाफ के बाद उन्हें एक्स्ट्रा टाइम में उन्हें टीम की कुछ रणनीतियों के कारण स्ट्राइकर जेसी हैंडल के सब्सटीट्यूट कर दिया गया, लेकिन इतने वक्त में ही उनका नाम विदेश समेत भारत में गूंजने लगा। इसी कड़ी में आइए भारतीय मूल के इस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं।
आखिर कौन हैं सरप्रीत सिंह?
न्यूजीलैंड के खेल रहे इस फुटबॉल खिलाड़ी का जन्म 20 फरवरी 1999 को ऑकलैंड में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरप्रीत का संबंध पंजाब के जालंधर शहर से है। उनके माता पिता बहुत समय पहले भारत से न्यूजीलैंड बस गए। सरप्रीत के पिता ऑकलैंड में किराने की दुकान चलाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है India A, सेमीफाइनल और फाइनल की रेस में बने रहने का ये है एकमात्र रास्ता
FIFA World Cup 2026: ग्रुप ‘जी’ में ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले, 2-2 से बराबर हुआ मैच
Women’s T20 WC 2026: भारतीय महिला टीम अंक तालिका में किस नंबर पर? कब और किससे होगी अगला मैच, देखें शेड्यूल
‘खत्म हो गया अब घर जाओ…,’ तो इसलिए श्रीलंकाई टीम के अकेले भिड़ गए वैभव सूर्यवंशी? जानिए विवाद की असली जड़
यदि बात करें सरप्रीत सिंह को कहा जा रहा है कि उन्हें बचपन से ही फुटबॉल से लगाव था। अब उनका ये ही फुटबॉल प्रेम उन्हें सबसे बड़े मंच तक ले आया है। सरप्रीत ने न्यूजीलैंड के लिए U-17 ओशिनिया कप और U-20 वर्ल्ड कप में प्रतिनिधित्व किया है। साल 2020 में उन्होंने FC नूर्नबर्ग के साथ एक सीजन लोन डील साइड किया। वहीं, अब फीफा विश्वकप में खेलकर इस पंजाबी खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है।
ये भी पढ़ें: ग्रुप ‘जी’ में ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले, 2-2 से बराबर हुआ मैच
न्यूजीलैंड बनाम ईरान मैच का हाल
यदि न्यूजीलेंड और ईरान के मुकाबले की बात की जाए तो ये मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुए। न्यूजीलैंड की तरफ से एलिजाह जस्ट ने 7वें मिनट में ही गोल दागकर कीवी टीम को आगे बढाने का काम किया। इसके बाद ईरान की तरफ से 32वें मिनट में पलटवार हुआ। इस दौरान रामिन रेजाइयान ने गोल किया। फिर एलिजाह ने दोबारा न्यूजीलैंड के लिए गोल कर दिया। आखिरी में ईरान के मोहम्मद मोहेबी ने गोल कर हिसाब बराबर करने का काम किया।
