Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीम इंडिया की युवा टीम लेकर जिम्बाब्वे रवाना हुए वीवीएस लक्ष्मण, देखें तस्वीरें

जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही इस पांच मैचों की सीरिज में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। टीम में यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन को शामिल किया गया है। बीते एक साल से अच्छा प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

  • By अंजू वशिष्ठ
Updated On: Jul 02, 2024 | 05:47 PM

BCCI ने शेयर की टीम की तस्वीर (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय युवा टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए मंगलवार को रवाना हो गई। पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट क्लब में खेला जाना है। श्रृंखला के सभी पांच मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाएंगे। आखिरी मैच 14 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा की है। पोस्ट में अभिषेक शर्मा, मुकेश कुमार, ऋतुराज गायकवाड़, आवेश खान, रियाग पराग की तस्वीर शेयर की गई है।

Jet ✈️
Set 👌
Zimbabwe 🇿🇼#TeamIndia 🇮🇳 | #ZIMvIND pic.twitter.com/q3sFz639z7
— BCCI (@BCCI) July 1, 2024

भारतीय टीम के कोच पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे पर टीम के साथ मौजूद रहेंगे। वो भी तस्वीरों में टीम के साथ नजर आए। बीसीसीआई ने टीम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- जेट सेट जिम्बाब्वे।

BCCI ने शेयर की तस्वीरें (सौजन्य- सोशल मीडिया)

जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही इस पांच मैचों की सीरीज में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। टीम में यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन को शामिल किया गया है। इनके साथ ही रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद जैसे रिजर्व खिलाड़ियों को भी यह सीरीज खेलने का मौका दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम प्लेयर (सौजन्य- सोशल मीडिया)

बीते एक साल से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोमवार को टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन में भारत के खिलाफ खेल रही टीम की घोषणा की थी। जिम्बाब्वे ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत का सामना करने के लिए युवा टीम को चुना है। टीम में एंटम नकवी को शामिल किया गया है। घरेलू सर्किट में एंटम नकवी का टी20 में 146.80 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी में रिकॉर्ड है।

अभिषेक और ध्रुव (सौजन्य- सोशल मीडिया)

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका 72.00 का प्रभावशाली औसत है और लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका असाधारण औसत 73.42 है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से पहले उनकी क्षमता को दर्शाता है। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स के पास टीम को फिर से बनाने की जिम्मेदारी होगी।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे।

टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फराज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदाई, जोंगवे ल्यूक, काया इनोसेंट, मैडांडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तादिवानाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुजरबानी ब्लेसिंग, मायर्स डियोन, नकवी एंटम, नगारवा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन।

Vvs laxman leaves for zimbabwe with india youth cricket team bcci share photos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2024 | 12:05 PM

Topics:  

  • T20 World Cup

सम्बंधित ख़बरें

1

जिम्बाब्वे को भी मिला टी20 वर्ल्ड कप का टिकट, केन्या का सपना टूटा; 17 टीमों ने अब तक किया क्वालीफाई

2

नामीबिया ने टी-20 विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई, ग्लोबल मंच पर टीम दमदार प्रदर्शन के लिए बेताब

3

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अभी से तैयारी में जुटे ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया मास्टर प्लान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.