Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले दी गालियां, फिर मारा मुक्का, दिल्‍ली पुलिस ने विराट कोहली के साथी खिलाड़ी को पीटा

इस घटना की विकास ने दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में शिकायत दर्ज की है।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jan 29, 2022 | 09:41 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ खेल चुके खिलाड़ी के साथ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मारपीट की है। इस खिलाड़ी का नाम विकास टोकस (Vikas Tokas) है। विकास आईपीएल (IPL) में विराट कोहली की टीम आरसीबी (RCB) टीम का हिस्सा रह चुके है। 26 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने विकास के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इस पिटाई में उनकी आंख के नीचे चोट लगी। इस घटना की विकास ने दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में शिकायत दर्ज की है।

विकास साल 2016 में आरसीबी का हिस्सा रह चुके है। विकास के मुताबिक, वह 26 जनवरी को उनके गांव के नजदीक (भीकाजी कामा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है) कुछ पुलिस वालों ने उनकी कार को रोका और 2 हजार रुपये की मांग की। पुलिस ने विकास पर आरोप लगाया की उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था। इस बात का विकास ने विरोध किया तो पुलिस वाले जबरन उनकी कार में बैठ गए और उन्हें गालियां देने लगे। इसी दौरान एक पुलिस वाले ने उन्हें जोरदार मुक्का मारा।

Delhi | On Jan 26, some police personnel stopped my car &asked for Rs 2000 alleging that I wasn’t wearing a mask.When I countered them they sat inside my car, abused me. One of them was Puran Meena who punched me. They took me to PS alleging that I was fleeing with a rifle: Vikas pic.twitter.com/RHMfuikoLf — ANI (@ANI) January 28, 2022

विकास ने आगे बताया कि, गाली गलौज करने के बाद पुलिस  वाले उन्हें स्टेशन ले गए और आरोप लगाया कि वो राइफल लेकर भाग रहे हैं। इसके बाद स्टेशन के एक पुलिस वाले ने विकास से समझौता करने के लिए कहा कि उन्‍होंने गलती की है। स्टेशन से निकलने के बाद विकास ने डीसीपी और सीपी को ईमेल भेजकर शिकायत की। उन्होंने डीसीपी और सीपी से मारपीट करने वाले और एक अन्‍य पुलिस वाले को निलंबित करने की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा

IPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर

‘टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन…’, Kuldeep Yadav ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान

क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा

वहीं, दूसरी तरफ डीसीपी साउथ वेस्‍ट गौरव शर्मा ने विकास द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के दिन विकास को चेकिंग के लिए रोका गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस वालों के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया।

विकास ने पुलिस वालों से कहा कि, एक कॉन्स्टेबल की कैसे नेशनल स्‍तर के क्रिकेटर को रोकने की हिम्मत हुई। इसके बाद विकास को पुलिस स्टेशन  लाया गया। पुलिस स्टेशन में विकास और उनके ससुर ने लिखित में माफीनामा दिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया और अब वो पुलिस पर गलत आरोप लगा रहे हैं। डीसीपी ने आगे बताया कि विकास की आंख के नीचे चोट पुलिस स्‍टेशन लाते समय लगी थी।

Virat kohli royal challengers bangalore ipl cricketer vikas tokas punched by delhi police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2022 | 09:41 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • RCB
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Sports News
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.