IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Vaibhav Sooryavanshi in ODIs: टी20 में अपने आक्रामक अंदाज से पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी वनडे क्रिकेट में अभी वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं। ट्राई सीरीज के पहले ही मैच में वह कम स्कोर पर आउट हुए।
Made waves in the IPL but flopped in Sri Lanka; Vaibhav Suryavanshi's debut was a failure—he returned to the pavilion after scoring 14 runs
Published on
Updated on

Vaibhav Sooryavanshi flop in Sri Lanka: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े स्टार बल्लेबाज के रूप में उभरे। इस दौरान वो सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज रहे, लेकिन उनके लिए श्रीलंका ए के खिलाफ वनडे मुकाबला उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इस दौरान वो पहले ही मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं। आईपीएल 2026 में विस्फोटक शतकीय पारी खलने वाले वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ 20 रन का आंकड़ा भी न छू सके।

तिलक वर्मा ने जीता टॉस

श्रीलंका में ट्राई सीरीज के पहले मैच में भारत ए का सामना मेजबान श्रीलंका ए से हुआ। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 की तरह यहां भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन शुरुआती ओवरों में वह अपनी टी20 वाली लय को हासिल नहीं कर सके।

14 रन बनाकर पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी

श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 12 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से केवल 14 रन बनाए। इस छोटी पारी में उन्होंने 116.67 के स्ट्राइक रेट के साथ 3 चौके लगाए। आईपीएल 2026 की तुलान में वैभव की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही। आईपीएल और अन्य टी20 मुकाबलों में वैभव ने तेज अंदाज में रन बनाकर पहचान बनाई थी, लेकिन वनडे क्रिकेट में उन्हें अलग प्रकार की चुनौतियां मिल रही है।

गौरतलब है कि क्रिकेट के दोनों प्रारूपों में बल्लेबाजी का तरीका अलग होता है। एक तरफ जहां टी20 में जहां शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने की आजादी होती है, वहीं दूसरी तरफ वनडे में बल्लेबाजों को परिस्थितियों के अनुसार अपनी पारी बनानी पड़ती है। श्रीलंका की पिचें भी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जातीं, ऐसे में युवा बल्लेबाज के लिए खुद को ढालना जरूरी होगा।

तीन मैच और हैं बाकी

ट्राई सीरीज में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग चरण में हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगी। ऐसे में भारत ए के अभी तीन और मैच बाकी हैं। वैभव सूर्यवंशी के पास इन मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाने और वनडे प्रारूप में खुद को साबित करने का अच्छा अवसर होगा। अब सभी की नजरें उनके अगले प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com