विनेश फोगाट के नाम होगा सिल्वर मेडल या नहीं, आज रात होगा फैसला
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल की मांग पर आज फैसला आने वाला है। उन्हें वजन से केवल 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गाया था।
- Written By: मृणाल पाठक
विनेश फोगाट (सौजन्यः एक्स)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार पहलवान अपना फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही अयोग्य घोषित हो गईं। वह अपने वजन से केवल 100 ग्राम ज्यादा थीं, जिसकी वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गाया। लेकिन इसके बाद उन्होंने सिल्वर मेडल की मांग की है। जिसका फैसला आज सुनाया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह फैसला रात 9.30 बजे आ सकता है।
खेल पंचाट (कैस) का तदर्थ प्रभाग भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर शनिवार को यहां स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे) अपना फैसला सुनाएगा। मामले की सुनवाई शुक्रवार को समाप्त हुई जिसमें कैस ने विनेश की अपील स्वीकार कर लिया। विनेश ने फाइनल की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ अपील की थी।
कैस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ओलंपिक खेलों से संबंधित कैस मध्यस्थता नियमों के अनुच्छेद 18 के आवेदन के तहत कैस के तदर्थ प्रभाग के अध्यक्ष ने पैनल को 10 अगस्त 2024 को पेरिस के समय 18:00 बजे तक फैसला देने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है।”
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में कैसे सुरक्षित होगा महिला टी20 विश्वकप, BCB ने सेना से मांगा आश्वासन
ओलंपिक के दौरान विवाद निवारण के लिए विशेष रूप से बनाए गए तदर्थ प्रभाग ने कहा था कि रविवार को पेरिस खेलों के समापन से पहले फैसले की उम्मीद की जा सकती है। सुनवाई के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को कहा कि उसे सकारात्मक फैसले की उम्मीद है।
आईओए ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ को उम्मीद है कि पहलवान विनेश फोगाट द्वारा खेल पंचाट (कैस) के तदर्थ प्रभाग के समक्ष उनके वजन में विफलता के खिलाफ दायर आवेदन का सकारात्मक समाधान होगा।”
विनेश की जगह फाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज उतरीं, जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थीं। भारतीय पहलवान ने अपनी अपील में लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिये जाने की मांग की है क्योंकि मंगलवार को अपने मुकाबलों के दौरान उनका वजन निर्धारित सीमा के अंदर था। विनेश का पक्ष जाने माने सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया ने रखा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
