-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcb Seeks Assurance From Bangladesh Army To Host Women T20 World Cup 2024
बांग्लादेश में कैसे सुरक्षित होगा महिला टी20 विश्वकप, BCB ने सेना से मांगा आश्वासन
- Written By: मृणाल पाठक
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाए जाने के बाद बांग्लादेश में बनी राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने देश के सेवा प्रमुख से तीन से 20 अक्टूबर के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप के आयोजन के लिए सुरक्षा का आश्वासन मांगा है।

बीसीबी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ढाका: बांग्लादेश की राजनीति में तख्तापलट होने की वजह से कई तरह का बवाल मचा हुआ है। जिसके बाद से ही माहौल काफी खराब हो गया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद छोड़ने के बाद से ही वहां सेना ने सत्ता संभाल रखा है। जिसके बाद से ही अब यह सवाल बना हुआ है कि बांग्लादेश में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुरक्षित तरीके से हो सकता है या नहीं? ऐसे में अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी देश के सेवा प्रमुख से आईसीसी टी20 विश्व कप के आयोजन के लिए सुरक्षा का आश्वासन मांगा है।
दरअसल, बांग्लादेश में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन तीन अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच होने वाला है। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के दो शहरों सिलहट और मीरपुर में आयोजित किया जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट के अभ्यास मैच 27 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में क्रिकबज के अनुसार, बीसीबी ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वेकर उज़ ज़मान को पत्र लिखकर टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सुरक्षा आश्वासन मांगा है।
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल! जानें IOC प्रमुख ने क्या कहा
सम्बंधित ख़बरें
‘कानून नहीं, प्रशासनिक लापरवाही से अटके मामले’; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
उज्जैन: जमीन सौदे के बाद खाते से निकले लाखों रुपये, पीड़ित किसान ने SP से की शिकायत; आरोपियों ने ऐसे दिया धोखा
आईसीसी नजर रखे हुए है
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रखे हुए है जहां सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों में सैकड़ो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और शेख हसीना को अपना पद छोड़ना पड़ा। आईसीसी समान समय क्षेत्र में इस टूर्नामेंट का आयोजन कर सकता है तथा ऐसे में उसके पास भारत, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका विकल्प होंगे।
बीसीबी ने सेना से मांगा सुरक्षा का आश्वासन
बीसीबी अंपायरिंग कमेटी के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद मिठू ने कहा, ‘‘हम टूर्नामेंट की मेजबानी करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की सुरक्षा को लेकर आश्वासन मांगने के संबंध में गुरुवार को सेना प्रमुख को एक पत्र भेजा है क्योंकि हमारे पास अब केवल दो महीने का समय बचा है।”
यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों का स्वदेश लौटने पर ढोल ताशे के साथ जोरदार स्वागत
दो ग्रुपो में बटें टीमें
जानकारी के लिए बता दें कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के अलावा थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल और मलेशिया की टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। जिन्हें टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल को ग्रुप ए में, जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है।
क्या है मामला
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को संसद भंग की दी और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया। बता दें कि बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के खिलाफ देश के छात्र जुलाई महीने से ही राजधानी ढाका में आंदोलन कर रहे थे। धीरे-धीरे आंदोलन ने व्यापक रूप ले ली। देखते ही देखते आंदोलन काफी उग्र और हिंसक हो गया था।
Bcb seeks assurance from bangladesh army to host women t20 world cup 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कानून नहीं, प्रशासनिक लापरवाही से अटके मामले’; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार
Jul 14, 2026 | 07:27 PMबांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
Jul 14, 2026 | 07:26 PMराम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Jul 14, 2026 | 07:16 PMउज्जैन: जमीन सौदे के बाद खाते से निकले लाखों रुपये, पीड़ित किसान ने SP से की शिकायत; आरोपियों ने ऐसे दिया धोखा
Jul 14, 2026 | 07:14 PMमहिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया
Jul 14, 2026 | 07:10 PMमैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Jul 14, 2026 | 07:10 PMताहिर हुसैन दोषी करार: BJP का केजरीवाल-कांग्रेस पर हमला, अंकित शर्मा हत्याकांड पर गरमाई राजनीति
Jul 14, 2026 | 07:05 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM










