Vinesh Phogat Pregnant: विनेश फोगाट ने 2018 में सोमवीर राठी से शादी की थी। ऐसे में अब शादी के 7 साल बाद वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए ये खुशखबरी साझा की है।
विनेश फोगाट और सोमवीर राठी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Vinesh Phogat Pregnancy News: भारत की दिग्गज रेसलर और हरियाणा के जुलानासे कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है कि उनके घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है।
विनेश फोगाट ने 2018 में सोमवीर राठी से शादी की थी। ऐसे में अब शादी के 7 साल बाद वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए ये खुशखबरी साझा की है। जहां उन्होंने अपने पति सोमवीर राठी के साथ एक तस्वीर लगाई है और नीचे लिखा है एक नए अध्याय के साथ हमारी लव स्टोरी जारी है।
विनेश के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से ही हर कोई उन्हें बधाई देने में जुट गया है। फैंस उनके लिए खुश हो रहे हैं और आगे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
पेरिस में हुईं अयोग्य, छोड़ दी कुश्ती
जानकारी के लिए बता दें कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित कर दिया गया था क्योंकि फाइनल मैच से ठीक पहले उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था। जिसके बाद वह भारत लौटीं और कुश्ती छोड़ने का फैसला करके सबको चौंका दिया।
राजनीति में की एंट्री
कुश्ती से संन्यास लेने के बाद विनेश फोगाट ने राजनीति में एंट्री की। वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं और 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने कड़े मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी को 6005 वोटों से हराया।
25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी दादरी में जन्मी विनेश फोगाट एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसके खून में कुश्ती है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक बनाई है। उन्होंने 2014, 2018 और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और 2014 में कांस्य जीतने में सफल रहीं। विनेश ने 2019 और 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और कई पदक जीते हैं। विनेश को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 2014 में अर्जुन पुरस्कार और 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
Vinesh phogat pregnant after 7 years of marriage shared good news on instagram