मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने का मिल रहा इनाम, जमकर हो रही पैसों की बरसात
मनु भारकर को खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने गुलदस्ता और 10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने उन्हें 5 करोड़ रुपये इनीम में दे चुकी है। है। वहीं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें लगभग 30 लाख रुपये दिए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
मनु भाकर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने धमाल मचाया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो मेडल अपने नाम किए हैं। वह भारत की पहली एथलीट बनी है, जिसने एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने का कारनामा किया है। ऐसे में अब उन पर पैसों की बरसात हो रही है।
मनु भाकर को खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने गुलदस्ता और 10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया है। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्बानन्द सोनोवाल ने मनु भाकर की मां, सुमेधा भाकर और पिता, राम किशन भाकर को भी शॉल देकर सम्मानित किया।
#WATCH | Union Minister Sarbananda Sonowal felicitates Paris Olympics 2024 double medal winner, shooter Manu Bhaker in Delhi and presents her with a cheque of Rs 10 Lakhs pic.twitter.com/cDLjY0pHTG — ANI (@ANI) August 16, 2024
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
साथ ही सर्बानन्द सोनोवाल ने इस खास मौके पर मनु भाकर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ” मनु भाकर ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन पर पूरा देश गर्व कर रहा है। मुझे लगता है जैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने खेलों को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया है, उससे पूरे देश में खेलों के प्रति एक बढ़िया माहौल पैदा हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि मनु भाकर आने वाले भविष्य में खूब सारे मेडल जीतेंगी। इसमें कोई शक नहीं है।”
जानकारी के लिए बता दें कि मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हरियाणा सरकार पहले ही उन्हें 5 करोड़ रुपये इनीम में दे चुकी है। वहीं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें लगभग 30 लाख रुपये दिए हैं।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की विनेश फोगाट की जमकर तारीफ, कहा- फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास; Video
गौरतलब है कि भारत के 6 एथलीट्स ने पेरिस ओलंपिक में मेडल दिलाए हैं। जिसमें से 1 सिल्वर मेडल और 5 कांस्य पदक हैं। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, मनु भाकर ने कांस्य और मिक्स्ड में सरबजोत के साथ फिर से कांस्य, स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज, अमन सहरावत ने भी ब्रॉन्ज और हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता है।
