U-19 World Cup की चैंपियन टीम के कप्तान यश ढुल ने किया कमाल, सचिन तेंडुलकर और रोहित शर्मा की सूची में हुए शामिल
- Written By: नवभारत डेस्क
विनय कुमार
अंडर-19 वर्ल्ड कप (ICC U-19 World Cup, 2022) की चैंपियन भारतीय टीम के कप्तान यश धुल (Yash Dhull) ने रणजी ट्रॉफी-2022 (Ranji Trophy 2022) में दिल्ली की टीम की तरफ से अपना डोमेस्टिक क्रिकेट के डेब्यू मैच में शानदार सेंचुरी ठोकी। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ उनका नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) और अमोल मजूमदार (Amol Majumder) जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गया, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के अपने पहले मैच में सेंचुरी ठोकी थी। गौरतलब है कि, उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ खेले जा रहे इस ताजा मैच के पहले दिन 153 गेंदों में 113 रनों की जानदार पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 18 शानदार चौके निकले।
97 पर मिला था जीवनदान, उसके बच रच दिया इतिहास
यश धूल (Yash Dhull) ने दिल्ली की बताता से डेब्यू करते हुए ओपनर की भूमिका निभाई। गौरतलब है कि, जब यश 97 रन पर खेल रहे थे, तो एम. मोहम्मद (M. Mohammed) ने उन्हें अपना शिकार बनाया। लेकिन, नो-बॉल (No Ball) होने के कारण, उन्हें जीवनदान मिल गया। इसके बाद उनके बल्ले से नया इतिहास रच दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गांव के बच्चों की देसी जुगाड़ से बनी कार देख रुक गए सचिन तेंदुलकर, बच्चों की जमकर तारीफ की
दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?
MI vs RCB: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में धोनी-कोहली की बराबरी
मैच पाकिस्तान का और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बीच फिर शर्मशार हुआ PAK-VIDEO
अब देखना ये है कि, IPL 2022 में ‘दिल्ली कैपिटल्स’ (Delhi Capitals) में शामिल इस खिलाड़ी को टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं या नहीं।
IPL Auction में इतने में बाइक यश ढुल
IPL Mega Auction-2022 में आईपीएल की सभी टीम ने कुल 5 अरब 49 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च किए हैं। मेगा नीलामी में ‘दिल्ली कैपिटल्स’ ICC U-19 World Cup, 2022 के कप्तान यश धुल (Yash Dhull) को 50 लाख रुपए बिके। रणजी ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन को देख ‘दिल्ली कैपिटल्स’ (Delhi Capitals) यश ढुल को खरीदकर ज़ाहिर खुश होगी। आगामी IPL 2022 सीजन के लिए सभी टीमों ने मिलकर कुल 203 खिलाड़ियों को खरीदा है, जिनमें 66 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
U-19 टीम इंडिया के पिछले 5 कप्तानों का First Class Cricket Debut
India U-19 टीम के बीते 5 में 4 कप्तानों ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू मैच में सेंचुरी ठोकी है। विजय जोल ने 2013 में न्यूजीलैंड-ए (New Zealand-A) के खिलाफ 110 रन बनाए थे। इसके बाद पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने 2017 में तमिलनाडु (Tamilnadu) के खिलाफ 120 रनों की शतकीय पारी खेली थी। उसके अगले साल प्रियम गर्ग (Priyam Garg) ने गोवा के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी। अब ताज़ा सीजन में सेंचुरी ठोक कर यश धुल (Yash Dhull) भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
