Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ज्वाला गुट्टा: 13 बार रह चुकी हैं नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की विजेता, विवादों से रहा नाता

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 28, 2024 | 05:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी (Indian Badminton Player) हैं। उन्होंने मिश्रित और महिला युगल दोनों में अंतरराष्ट्रीय खेलों में (Internal Events) भारत (India) का प्रतिनिधित्व किया है। गुट्टा ने 2009 सुपर सीरीज मास्टर्स फाइनल में रजत और 2011 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक सहित बीडब्ल्यूएफ सर्किट में कई टूर्नामेंट में पदक अपने नाम किया है। आज यानी 7 सितंबर को ज्वाला गुट्टा का जन्मदिन है। 

पिता भारतीय और मां हैं चीनी 

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) इस साल आप अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन साल 1983 में वर्धा (Wardha), महाराष्ट्र (Maharashtra) में हुआ था। ज्वाला के पिता एम। क्रांति तेलुगु और मां येलन चीन से हैं। ज्वाला गुट्टा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई हैदराबाद (Hyderabad) से की थी। वहीं से उन्होंने बैडमिंटन (Badminton) खेलना भी शुरू किया था। बाएं हाथ से तेज-तर्रार शॉट लगाने वाली ज्वाला गुट्टा छोटी उम्र में ही बैडमिंटन खेल जगत में अपना स्थान बना ली थी।

विवादों से नाता 

ज्वाला बैडमिंटन की दुनिया में अपने बेबाकी और आक्रामक खेल के लिए मशहूर हैं। कोर्ट के बाहर वह कई विवादों का हिस्सा भी रही हैं। वह नेशनल कोच गोपीचंद के साथ विवाद की वजह से भी चर्चा में रही हैं। ज्वाला ने कोच पर आरोप लगाया था कि गोपीचंद जानबूझकर उन्हें टीम से बाहर रखते थे। 

बैडमिंटन से पहले टेनिस में रूचि 

6 साल की उम्र में ज्वाला गुट्टा ने बैडमिंटन रैकेट पकड़ा था। लेकिन, उससे पहले वह टेनिस में रुचि रखती थीं। ज्वाला ने देश के लिए साल 2011 में लंदन विश्व चैंपियनशिप में महिला डबल्स में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। जबकि 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्वाला ने महिला डबल्स में स्वर्ण और मिक्स्ड डबल्स का रजत पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत और 2006 के मेलबर्न गेम्स में कांस्य पदक भी अपने नाम किया था। 

लगातार 7 बार जीत हासिल की

साल 2002 से 2008 तक लगातार सात बार ज्वाला गुट्टा ने महिलाओं के नेशनल युगल प्रतियोगिता में विजय का झंडा लहराया। साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ज्वाला गुट्टा ने अपने पार्टनर अश्विनी पोनप्पा के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस खेल के बाद एक बार फिर ज्वाला गुट्टा भारतीय बैडमिंटन खेल जगत में चर्चित हो गयी। 

13 बार रहीं नेशनल चैंपियन 

ज्वाला गुट्टा 13 बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की विजेता रह चुकी हैं। उन्हें बैडमिंटन की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। इसके साथ ही वह डबल्स की सबसे दमदार खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं साल 2011 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 

फिल्मों में भी आईं नज़र 

ज्वाला गुट्टा बैडमिंटन के अलावा फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। वह साउथ कि फिल्मों में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। उन्होंने साउथ के एक्टर विष्णु से शादी की है। विष्णु पूर्व क्रिकेटर भी हैं। 

Today is the birthday of 13 time badminton national champion jwala gutta

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2022 | 07:15 AM

Topics:  

  • Badminton

सम्बंधित ख़बरें

1

भारतीय शटलर सुकांत कदम ने रचा इतिहास, एसएल4 पैरा बैडमिंटन में बने नंबर-1

2

जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री: भारत की बड़ी जीत, मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल पक्का

3

BWF विश्व चैंपियनशिप में सात्विक-चिराग का धमाल, भारत के लिए पक्का किया पदक

4

BWF World Championships के सुपर-8 में पीवी सिंधु को मिली हार, सात्विक-चिराग पर टिकी भारत की उम्मीद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.